ये हैं पहले ICC टूर्नामेंट के फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत दर्ज की। मुकाबला 18 से 23 जून के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले के दो दिन बारिश में धुल गए, जिसके कारण अंत में मैच का फैसला रिजर्व डे पर हुआ। रिजर्व डे पर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मैच जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की अहम भूमिका रही। उन्होंने पहले विश्व टेस्ट के फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता। आइए देखते हैं, इससे पहले आईसीसी के पहले टूर्नामेंट के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड किसे मिला था।

1) क्लाइव लॉयड : (1975 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

1) क्लाइव लॉयड : (1975 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

1975 विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीमें थीं। जब वेस्टइंडीज तीन विकेट पर 50 रन बना रहा था तब क्लाइव लॉयड बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। उस समय उन्होंने 85 गेंदों में 102 रन बनाए थे। इनकी बदाैलत विंडीज की टीम 291 का स्कोर करने में सफल रही। जवाब में कंगारू टीम 274 पर ढेर हो गई थी। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने आईसीसी विश्व कप का पहला खिताब अपने नाम किया। इस खेल के बल पर ही क्लाइव लाॅयड को उद्घाटन विश्व कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था।

WTC: विराट कोहली चाहते हैं भविष्य में 'बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल्स', एक मैच जीतकर विजेता बनने में तुक नहीं

2) जैक्स कैलिस : (चैंपियंस ट्रॉफी 1998 बनाम वेस्टइंडीज)

2) जैक्स कैलिस : (चैंपियंस ट्रॉफी 1998 बनाम वेस्टइंडीज)

साउथ अफ्रीका ने 1998 में वेस्टइंडीज को हराकर उद्घाटन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। जैक्स कैलिस ने मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। कैलिस ने गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

3) इरफान पठान : (टी20 विश्व कप 2007 बनाम पाकिस्तान)

3) इरफान पठान : (टी20 विश्व कप 2007 बनाम पाकिस्तान)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना पहला ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता था। टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। इरफान पठान ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 3 रन बनाए थे। लेकिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

4) काइल जैमीसन : (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 बनाम भारत)

4) काइल जैमीसन : (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 बनाम भारत)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल न्यूजीलैंड ने जीता। इस मैच में ऑलराउंडर काइल जैमीसन का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट लिए थे। इसमें उन्होंने भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाजों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले और फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Story first published: Thursday, June 24, 2021, 10:54 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+