For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-10 बल्लेबाज, कोहली सबसे ऊपर

अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी 20 मैच रविवार (14 मार्च) को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। साथ ही, कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में एक अर्धशतक बनाकर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने इस मैच में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 49 गेंदों पर 73 रन बनाए। उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाने के लिए छक्के भी मारे। अर्धशतक का आंकड़ा पार करने के बाद, कोहली अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित (25 बार) दूसरे स्थान पर आए हैं।

ये हैं सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-10 बल्लेबाज
1) विराट कोहली - (26 बार, भारत)
2) रोहित शर्मा - (25 बार, भारत)
3) डेविड वार्नर (19 बार, ऑस्ट्रेलिया)
4) मार्टिन गुप्टिल (19 बार, न्यूजीलैंड)
5) पीआर स्टर्लिंग (18 बार, आयरलैंड)
6) बाबर आज़म (16 बार, पाकिस्तान)
7) आरोन फिंच - (16 बार, ऑस्ट्रेलिया)
8) क्रिस गेल (15 बार, वेस्टइंडीज)
9) ब्रेंडन मैकुलम - (15 बार, न्यूजीलैंड)
10) केएल राहुल - (14 बार, भारत)

गाैर हो कि इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 164 रन बनाए। ओपनर जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौके लगाए। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 'विराट सेना' ने पहला विकेट केएल राहुल के रूप में खोया जो खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन फिर ईशान किशन व कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर मैच बना लिया। कोहली ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उन्होंने 49 गेंदें खेलीं और 3 छक्के और 5 चौके लगाए। उनके साथ इशांत किशन ने भी 32 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर इंग्लैंड की चुनौती पूरी कर ली।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 9:49 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+