For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज

नई दिल्ली । आईपीएल सीजन-13 का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में मुंबई ने एकतरफा मुकाबला रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में पहुंचा था और खिताब जीतने से चूक गया। इसी के साथ यह भी सामने आ गया कि किस खिलाड़ी ने क्या कमाया है। आइए जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए।

1. केएल राहुल

1. केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। मयंक ने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए जिसमें 1 शतक तो 5 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 132 रही। साथ ही उनके नाम 58 चाैके व 23 छक्के रहे।

2. शिखर धवन

2. शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने शानदार खेल दिखाया। धवन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। धवन ने 44.14 की औसत से 17 मैचों में 618 रन बनाए जिसमें 2 शतक व 4 अर्धशतक रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 106 रही। खास बात यह है कि धवन ने लगातार 2 शतक जड़े थे। धवन के नाम 67 चाैके व 12 छक्के दर्ज रहे।

3. डेविड वार्नर

3. डेविड वार्नर

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में क्वालिफायर 2 तक पहुंची जहां उसे दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद को यहां तक पुहंचाने के लिए कप्तान डेविड वार्नर ने बल्ले से अहम योगदान दिया। वार्नर ने 16 मैचों में 39.14 की औसत से 548 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 85 रही। वार्नर के नाम 52 चाैके व 14 छक्के रहे।

4. श्रेयस अय्यर

4. श्रेयस अय्यर

कप्तानी तो कमाल की रही ही, लेकिन अय्यर की बल्लेबाजी भी प्रशंसा करने के लायक थी। यही कारण रहा कि टीम फाइनल तक का सफर करने में कामयाब हुई। अय्यर ने 17 मैचों में 34.60 की औसत से 519 रन बनाए, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 88 रही। अय्यर ने 3 अर्धशतक लगाए। उनके नाम 40 चाैके व 16 छक्के रहे।

5. इशान किशन

5. इशान किशन

मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में इशान किशन ने भी अहम रोल निभाया। इस बल्लेबाज ने 13 पारियों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रहा। साथ ही 4 अर्धशतक दर्ज रहे। इशान ने 36 चाैके तो 30 छक्के लगाए।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 17:33 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+