टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं ये 4 फास्ट लेफ्ट हेंड बॉलर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने नए लेफ्ट हेंड फास्ट बॉलर की तलाश शुरू कर दी है। भरत अरूण ने कहा है कि टीम इंडिया में शामिल करने के लिए वे एक बेहतरीन लेफ्ट हेंड फास्ट बोलर की तलाश में है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि कोच को इस तरह के बॉलर की खोज 2019 वर्ल्ड कप को लेकर है या किसी सीरीज के लिए है। अगर लेफ्ट हेंड बॉलर की बात की जाए तो आईपीएल से लेकर घरेलू टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिन्हें आने वाले वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। आइए एक नजर डालते हैं उन 4 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर जो कोहली एंड कंपनी में शामिल हो सकते हैं...

जयदेव उनादकट
जयदेव उनादकट पहली पसंद इसलिए बन सकते हैं क्योंकि इस बार आईपीएल में उन्होंने एक लेफ्ट हेंड बॉलर के रूप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आईपीएल के इस सीजन में उनादकट ने 24 विकेट लिए थे, जिसमें उनकी एक हैट-ट्रिक भी शामिल है। 18 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले उनादकट भारत की तरफ से एक टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 मैच खेल चुके हैं। पिछले कुछ सालों में उनादकट ने अपनी बॉलिंग में जबरदस्त सुधार किया है।

खलील अहमद
राजस्थान के खलील अहमद अभी सिर्फ 19 वर्षीय है और 135 Kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। अहमद अभी अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा है और राहुल द्रविड के कोचिंग में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा है। फिलहाल अगले साल वे अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेल सकते हैं, जहां उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

अनिकेत चौधरी
अनिकेत को डोमेस्टिक क्रिकेट का बहुत अनुभव है, जो 40 मैच में 125 विकेट ले चुके हैं। अनिकेत भी तेज गेंदबाजी करने में माहिर है लेकिन इस बार आईपीएल में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा था।

बरिंदर सरन
24 वर्षीय बरिंदर सरन भी पिछले कई टाइम से टीम इंडिया का परमानेंट हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। वह भारत के लिए 6 वनडे और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में कुल 7 विकेट और टी20 में उनके 6 विकेट हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
