Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमाई के मामले में 100वें नंबर पर हैं विराट कोहली, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं NBA खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत में बास्केटबॉल के लिए कोई बड़ी प्रोफेशनल लीग नहीं है जबकि अमेरिका में खेली जानी वाली लीग एनबीए दुनियाभर में लोकेप्रिय है। इस लोकप्रियता का असर खिलाड़ियों की कमाई पर भी दिखता है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 खिलाड़ियों में कुल 34 बास्केटबॉल के खिलाड़ी शामिल हैं। भारत में भी इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) यहां सैक्रेमेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच दो प्री-सीजन मुकाबले आयोजित कर रही है। भारत में क्रिकेट की दीवानगी के बीच इस खेल को लोकप्रिय बनाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कमाई एक ऐसा जरिया है जिसके जरिये इसे लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया जा सकता है।

एक तरफ जहां भारत में यह खेल अभी पेशेवर रूप से अपने पैर पसारने की शुरूआत भर ही कर रहा है वहीं एनबीए में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी लेबरॉन जेम्स और स्टेफन करी की कमाई विराट कोहली जैसे भारतीय सुपरस्टार से तीन गुना ज्यादा है।

लेबरॉन जेम्स (Lebron James)

लेबरॉन जेम्स (Lebron James)

फॉर्ब्स की लिस्ट में 8वें स्थान पर मौजूद लॉस एंजेलिस लेकर्स के खिलाड़ी लेबरॉन जेम्स की कुल कमाई 8.9 करोड़ डॉलर है जबकि कोहली सालाना केवल 2.5 करोड़ डॉलर की कमाई कर पाते हैं। कोहली की जितनी कुल कमाई है उससे ज्यादा जेम्स की सैलरी है। अमेरिका के जेम्स 3.6 करोड़ डॉलर सैलरी के तौर पर कमाते हैं जबकि प्रायोजकों से उनकी कमाई करीब 5.3 करोड़ डॉलर हैं।

स्टेफन करी (Stephan kari)

स्टेफन करी (Stephan kari)

जेम्स के बाद गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के खिलाड़ी करी का नंबर है। करी 7.98 करोड़ डॉलर की सालाना कमाई करते हैं। उनका वेतन 3.78 करोड़ डॉलर है जबकि प्रायोजकों से वह 4.2 करोड़ डॉलर की कमाई करते हैं।

2017 में भारत का दौरा करने वाले गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के खिलाड़ी केविन डुरांट 10वें पायदान पर काबिज हैं वह कुल 3.04 डॉलर की कमाई करते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली (Virat Kohli)

एक तरफ जहां भारत में यह खेल अभी पेशेवर रूप से अपने पैर पसारने की शुरूआत भर ही कर रहा है वहीं एनबीए में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी लेबरॉन जेम्स और स्टेफन करी की कमाई विराट कोहली जैसे भारतीय सुपरस्टार से तीन गुना ज्यादा है। प्रसिद्ध मैगजीन फॉर्ब्स ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनियाभर के खिलाड़ियों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें सबसे अधिक कमाने वाले बास्टकेबॉल खिलाड़ी जेम्स रहे। वह इस सूची में आठवें पायदान पर रहे जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 100वें नंबर पर रहे। कोहली शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल एकमात्र क्रिकेटर भी हैं। विराट कोहली की सालाना कमाई सैलरी के रूप में 4 करोड़ डॉलर है और 2.1 करोड़ डॉलर की कमाई प्रायोजकों से आती है।

यह फुटबॉल खिलाड़ी है टॉप पर हैं

यह फुटबॉल खिलाड़ी है टॉप पर हैं

जाहिर तौर पर सूची में पहले तीन स्थानों पर फुटबाल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार ने कब्जा किया हुआ है।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 6:08 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+