
ब्रेडमैन
ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 80 पारियां खेली, 99.94 के औसत से रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका एवरेज 95.14 का है जो अपने आपमें अद्भुत रिकॉर्ड है और अब तक कोई उसे तोड़ नहीं पाया है।

मुरलीधरन
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट, 534 वनडे विकेट और 13 टी 20 विकेट अपने नाम के आगे लिखे हैं। जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया।

जैक हॉब्स
इंग्लैण्ड जैक हॉब्स ने 834 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 61760 रन बनाए हैं।

जिम लेकर
इंग्लैण्ड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह करिश्मा किया। उन्होंने एक पारी में 10 और दूसरी में 9 विकेट चटकाए। भारत के अनिल कुम्बले ने 1999 में एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास दोहराया लेकिन 20 में से 19 विकेट लेने का कमाल अब शायद ही कभी हो।

सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शतकों का शतक लगा दिया। सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए।


Click it and Unblock the Notifications