For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया vs वर्ल्ड इलेवन टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने BCCI से मांगे 7 भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली: भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय और टी 20 सीरीज़ के लिए अपनी टीम घोषणा की है। इसी बीच भारत ने बांग्लादेश का भी सूपड़ा साफ किया है। इसी दौरान इंडिया टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वह अपने टॉप के 7 खिलाड़ियों को दो 'एशिया इलेवन बनाम वर्ल्ड इलेवन' टी 20 में हिस्सा लेने की अनुमति दे। ये मैच 18 और 21 मार्च, 2020 को होने हैं।

इस दौरान बांग्लादेश ने जिन 7 भारतीय खिलाड़ियों को खेलने देने के लिए बीसीसीआई से अनुरोध किया है उसमें धोनी, कोहली, रोहित, बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर और जडेजा शामिल हैं। बीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने इंडिया टुडे को बताया कि हम बीसीसीआई और एशियाई क्षेत्र के अन्य क्रिकेट बोर्ड के साथ संपर्क में हैं ताकि उनके खिलाड़ी इन दोनों खेलों का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा, "हाँ, बांग्लादेश एशिया इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के बीच दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने वाला है।

18 और 21 मार्च को ढाका में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो T20I, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की पहल है जो देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने के मौके पर की गई है। वे बांग्लादेश के पहले और दूसरे प्रधानमंत्री थे जिनकी 1975 में हत्या कर दी गई थी। इस मौके पर बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हुसैन ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की तलाश करने का वादा किया था ताकि इसे एक बड़ा इवेंट बनाया जा सके। मैचों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आधिकारिक दर्जा दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी देश ने इस तरह की घटनाओं का जश्न मनाने के लिए टूर्नामेंट का फैसला किया है। 1993 में, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने अपनी हीरक जयंती मनाने के लिए बहुचर्चित हीरो कप का मंचन किया था, जबकि 2004 में, बीसीसीआई ने अपने प्लैटिनम जुबली मनाने के लिए ईडन गार्डन्स पर वन-डे खेलने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया था। हाल के दिनों में, श्रीलंका ने 2018 में, निदाहस ट्राई-नेशन-ट्रॉफी का मंचन किया था क्योंकि इस देश ने अपनी 70 वीं स्वतंत्रता का जश्न मनाया था।

यह मानते हुए कि बीसीबी ने डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए बीसीसीआई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, बीसीसीआई अपने बड़े खिलाड़ियों को अनुमति देने पर विचार कर सकती है। लेकिन समस्या यह है कि मेन इन ब्लू कोलकाता में 18 तारीख को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला का अंतिम एकदिवसीय मैच खेलेंगे।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 11:51 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+