पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ देवर हैं शर्मिला टेगौर के, आइये जानें उनके बारे में 10 खास बातें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख शहरयार खान के दिल में बसता है भोपाल। भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से क्रिकेट सीरिज शुरू करने के लिए शहरयार खान कोलकाता आए। भोपाल में ही उनका जन्म हुआ।
कोलकाता में उनकी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रमुख जगमोहन डालमिया से बात हुई। अब साफ है कि दोनों पड़ोसी फिर से अपने क्रिकेट संबंध स्थापित करेंगे।
बड़ी खबर: दिसंबर में होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज
आइये जानें शहरयार खान के बारे में 10 खास बातें।
- शहरयार खान का जन्म भोपाल के राज परिवार में 1934 में हुआ।
- उनकी मां और नवाब मंसूर अली खान पटौदी की मां बहनें थीं।
- वे पाकिस्तान के विदेश सचिव भी रहे।
- शहरयार खान ऱिश्ते में शर्मिला टेगौर के देवर हैं। यानी उनका सैफ अली खान से भी करीबी संबंध हैं।
- वे पाकिस्तान विदेश सेवा में 1957 में आए थे। वे पाकिस्तान के लंदन स्थित हाई कमीशन में भी रहे।
- शहरयार खान फ्रांस और रवांडा में भी अपने देश के राजदूत रहे।
- वे 2003 से लेकर 2006 तक भी पीसीबी के चीफ रहे।
- उन्होंने बेगम आफ भोपाल नाम से एक बेहद चर्चित किताब भी लिखी।
- शहरयार खान ने अपनी मां आबिदा खान की भी जीवनी लिखी।
- वे भोपाल लगातार आते-जाते रहते हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
