Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब आंद्रे रसेल ने गाया हिंदी गाना, नाचने पर मजबूर हुए साथी खिलाड़ी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेटर मस्तमाैला लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। वो कहीं भी हों, मनोरंजन करने से कभी नहीं चूकते। खासकर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के टूर्नामेंट के दाैरान। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बुधवार यानी कि 29 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस दाैरान उन्हें क्रिकेट जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में उनकी टीम ने एक पुराना वीडियो शेयर कर विश किया, जिसमें आंद्रे रसेल हिंदी गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

केकेआर ने अपने ऑफिशयल टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रसेल बॉलीवुड का एक गाना गा रहे हैं। यह देसी ब्वॉज फिल्म का गाना है। अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म के गाने के बोल हैं- सुबह होने ना दे, शाम सोने ना दे। रसेल द्वारा यह गाना सुनकर उनके साथ माैजूद खिलाड़ी नाचने पर मजबूर हो गए। वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक तालियां बजाकर रसेल की गायिकी का आनंद उठा रहे हैं।

केकेआर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''वर्थडे ब्वॉय रसेल को देखिए, वह एक हिन्दी फिल्म का गाना गा रहे हैं। आखिर रस उन्हीं देसी ब्वॉयज में से एक हैं। बालीवुड फिल्मों के हिन्दी गीतों के प्रति रसेल के प्यार को केकेआर टीम के सदस्यों ने भी सराहा।'' बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर ब्रेक लगा हुआ है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्ठगित किया जा चुका है। ऐसे में सभी क्रिकेटर अपने घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुड़े हैं।

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 14:54 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+