चेतेश्वर पुजारा को आउट करने का तरीका ढूंढ रहा है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम की नई 'दीवार' कहा जाता है। उनके खेलने का तरीका बिल्कुल राहुल द्रविड़ जैसा है। जब टीम नाजुक हालात में होती है तो पुजारा गेंदबाजों पर लगाम कसते हुए टीम को संभालते हैं। पुजारा को आउट करना गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनाैती जैसा रहता है। फिलहाॅल कोरोना वायरस के कारण सभी खेल ठप पड़े हैं। साल के अंत में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज होने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले ही पुजारा को आउट करने के लिए कंगारू गेंदबाज तरीका ढूंढ रहे हैं।
दरअसल, तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ की है। कमिंस ने कहा कि उन्हें पुजारा की काबिलियत के बारे में पता है और उन्हें इस साल घरेलू सीरीज में उनकी पारी को सस्ते में समेटने का तरीका ढूढ़ना होगा।
पुजारा 2018-19 के दौरे पर शानदार लय में थे। कमिंस को यह अच्छे से याद है कि उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। पुजारा ने उस सीरीज में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए थे, जिसमें में तीन शतक और एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी। कमिंस ने कहा, 'उसने उस (2018-19) सीरीज में भारत के लिए रनों का अंबार लगाया था। वो ऐसे खिलाड़ियों में है जो क्रीज पर पैर जमाने के लिए समय लेता है और उन पर दबाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता।'
उन्होंने कहा, 'उसने जिस तरह पिछली बार बल्लेबाजी की उसे रोकने का हमें तरीका ढूंढना होगा। पिच से हालांकि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। मुझे लगता है हमें खुद ही इसका तरीका ढूंढना होगा।' कमिंस को उम्मीद है कि इस बार हालात ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत को रोकने के लिए पुजारा को कुछ अलग करने के लिए विवश करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
