For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : चाैथे नंबर पर खेलने को तैयार है यह बल्लेबाज, कोच पर छोड़ा आखिरी फैसला

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में नंबर 4 बल्लेबाजी स्पॉट भारतीय क्रिकेट के लिए एक पहेली बना हुआ है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौन इस स्थिति में बल्लेबाजी करेगा, विजय शंकर या केएल राहुल। यूं तो चयनकर्ताओं ने कहा था कि शंकर नंबर 4 के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन सवाल यही है कि मात्र 9 वनडे मैच खेलने वाले इस नए खिलाड़ी पर भरोसा करना सही करेगा या नहीं। वहीं राहुल के पास 5 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बातों ही बातों में नंबर 4 पर खेलने की इच्छा जताई। राहुल ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दाैरान जताया है कि वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी फैसला कोच रवि शास्त्री पर छोड़ा है।

हालात के अनुसार ही टीम संयोजन तय होगा

हालात के अनुसार ही टीम संयोजन तय होगा

जब राहुल से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है। मैं टीम का हिस्सा हूं और टीम के वहां पहुंचने पर जो भी फैसला होगा, उसके साथ जाऊंगा। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि इंग्लैंड में हालात के अनुसार ही टीम संयोजन तय होगा।'' उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से मैं अच्छा खेल रहा हूं। इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेलकर मैने अपनी तकनीक पर काम किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में तथा आईपीएल में अच्छा खेल सका। अब मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं।

खुशी है अब रन बना रहा हूं

खुशी है अब रन बना रहा हूं

पहले तो राहुल काॅफी विद करण विवाद के चलते परेशानियों में रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर भी फ्लाॅप रहे, लेकिन जब कंगारू भारत आए तो राहुल ने टी20 सीरीज में 50 और 47 रन बनाए और उस फॉर्म को आईपीएल में पहुंचा दिया, जहां वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त हुए, जिसमें 53.90 रन 593 रन थे। खोई हुई लय फिर से हासिल करने पर राहुल ने माना कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण उनके आत्मविश्वास में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया कि मेरी तकनीक में कोई खराबी नहीं थी। फॉर्म को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अच्छा नहीं खेलने से किसी भी खिलाड़ी का मनोबल टूटेगा। हर कोई अच्छा खेलना चाहता है. मुझे खुशी है कि अब रन बना रहा हूं।

इस क्रिकेटर की पत्नी के साथ दिनदहाड़े लूट, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी घटना

साउथ अफ्रीका के खिलाफ है पहला मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ है पहला मैच

बता दें कि आईसीसी विश्व कप इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जाएगा, जिसकी शुरूआत 30 मई को होगी व फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत 1983 और 2011 में खिताब जीत चुका है। अब एक और खिताब हासिल करने की जंग भारत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलकर शुरू करेगा।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मो. शमी, विजय शंकर।

Story first published: Friday, May 17, 2019, 19:22 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+