टीम इंडिया से बाहर चल रहा बल्लेबाज बोला- मैं अपने दम पर वापसी करूंगा

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ओपनर मुरली विजय ने बड़ा बयान दिया है। विजय को उम्मीद है कि वह बहुत ही जल्द टीम में वापसी कर लेगें। 34 साल के विजय ने कहा कि मुझे टेस्ट में खेलने की उम्मीद थी और वास्तव में मुझे यकीन था कि मैं खेलूंगा। मैंने पर्थ टेस्ट(आस्ट्रेलिया के खिलाफ) के दौरान दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे दुख होता है कि मैं भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हूं। मैं निराश नहीं हूं लेकिन दुखी हूं।

टीम में नए खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है। ऐसे में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए विजय ने कहा कि लोग मुझे जानते या समझते नहीं है। मैं खुद से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा हूं। मैं टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने से परेशान नहीं हूं। दो साल पहले मैंने कहा था कि पृथ्वी शॉ देश के लिए खेलेंगे और मैं उनके लिए काफी खुश हूं। विजय ने कहा कि मैंने भारत के लिए टेस्ट में लगभग 4000 रन बनाए हैं और मुझे इसकी खुशी है। मैंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में विपरीत परिस्थितियों में रन बनाए हैं और मैं तब टीम का हिस्सा बना जब वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे बल्लेबाज टीम में मौजूद थे।

बता दें कि विजय पिछले साल आस्ट्रेलिया दौरे में पहले दो टेस्ट मैचों के बाद टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल को टीम में स्थान मिला था। विजय को लगता है कि उनके पास काफी टेस्ट क्रिकेट बचा है। विजय ने कहा कि मैं तब तक खेलूंगा जब तक मेरा दिल कहेगा, आप मुझे खेल से दूर नहीं रख सकते। मैं 34 वर्ष का हूं और पूरी तरह से फिट हूं। मेरे पास अभी काफी टेस्ट क्रिकेट बचा है। मुझे उम्मीद है मैं एक बार फिर भारत के लिए खेलूंगा। विजय ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में तमिलनाडु के लिए लगातार दो अर्धशतक जमाए और अपनी फॉर्म को वापस हासिल की। विजय अबतक 61 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 38.29 की औसत से 3982 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 शतक और 15 अर्धशतक भी हैं।

Story first published: Friday, March 1, 2019, 18:57 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+