RCB VS MI: इस शानदार कैच ने दिलाई आरसीबी को जीत, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब कई टीमों के लिए आर या पार की स्थिति तक पहुंच चुका है। सभी टीमें पूरे दमखम के साथ प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए खासा मेहनत कर रही हैं। आईपीएल का 31वां महामुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी था। ऐसे में दोनों ही टीमों ने मुकाबले को जीतने के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन विराट सेना के सामने रोहित की मुंबई इंडियंस ने घुटने टेक दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 166 रन बनाए थे। ऐसे में मुंबई को यह मुकाबाल जीतने के लिए 167 रनों की दरकार थी लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों पर आरसीबी के गेंदबाज भारी पड़े और आरसीबी ने 14 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। दरअसल मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने पहुंचे तो लोगों को उम्मीद जगी की अब मुकाबला मुंबई के पाले में आ जाएगा लेकिन आरसीबी के विकेटकीपर डीकॉक के शानदार कैच ने न सिर्फ रोहित को पवेलियन से बाहर का रास्ता दिखाया बल्कि शायद यह मैच भी उनसे छीन लिया।
पहली ही गेंद पर आउट हुए रोहित शर्माः मुंबई के दौरान पारी का चौथा ओवर चल रहा था,उमेश यादव के हाथों में गेंद थी जिनकी तेज रफ्तार के आगे मुंबई के बल्लेबाज असहाय से नजर आ रहे थे। मुंबई के दो बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे,ऐसे में रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में पहुंचे,मुंबई के फैंस को भी उम्मीद थी की चेन्नई से हुए मुकाबले में जिस तरह से रोहित ने शानदार बल्लेबाजी के बदौलत मैच जिताया था इस बार भी वो कुछ ऐसा ही कारनामा करेंगे। रोहित के सामने थे उमेश यादव उन्होंने पहली गेंद रोहित को फेंकी जिसकी उछाल से वो पूरी तरह से बीट हुए और गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेट पीछे जा पहुंची जहां डिकॉक ने डाइव मारते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया। डीकॉक के इस शानदार कैच ने पूरे मैच के रुख को ही आरसीबी के पाले में डाल दिया। हालांकि पांड्या भाईयों ने मैच को संभालने की कोशिश की लेकिन वह इस मुकाबले को जिता नहीं सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
