Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या की गाड़ी में नजर आईं ये खूबसूरत मॉडल, वायरल हुई तस्वीर

Hardik Pandya's girlfriend Natasa Stankovic post selfie in his car | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों एक मशहूर माॅडल के साथ चर्चा में आ रहे हैं। पांड्या ने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड का कभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो दिख रहा है उससे झलक रहा है कि पांड्या भी दिल हार बैठे हैं। ये आलराउंडर दिल हारा है सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक पर। इन दोनों के अफेयर की खबरें कई दिनों से चल रही हैं। पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी गाड़ी में बैठे हुए तस्वीरें शेयर की थीं। अब उसी गाड़ी में नताशा भी बैठी हुई नजर आ रही हैं।

दोनों एक-दूसरे के हैं करीब

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांड्या की गाड़ी में बैठे हुए तस्वीर शेयर की। हालांकि उन्होंने अकेले तस्वीर सांझा की। इससे अब साफ हो रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं। अब कब दोनों अपने प्यार की कहानी सबके सामने जाहिर करते हैं, ये देखने वाली बात रहेगी। नताशा वही माॅडल है जो रैपर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' में एक्टिंग करती नजर आई हैं। काॅफी विद करण विवाद के कारण पांड्या को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उनके निजी दोस्त भी उनसे दूरी बनाने लगे। लेकिन अब खबर है कि नताशा के रूप में पांड्या को नया हमसफर मिल गया है। सोशल मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पांड्या एक बार फिर प्यार में डूब गए हैं, वो इस खूबसूरत माॅडल पर दिल हार बैठे हैं।

पांड्या हैं गंभीर

कहा जा रहा है कि हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। वह अपने परिवार वालों से नताशा को मिलवा चुके हैं। पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में वह नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। इस पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक ने पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कहकर नताशा को सभी से मिलवाया।

काैन है ये माॅडल

काैन है ये माॅडल

मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। नच बलिए 9वें भाग ले रहीं नताशा एली गोनी की भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पिछले दिनों उनका नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था। बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से अटकले लगाई जा रही हैं। इन खबरों को तब और हवा मिल गई जब नताशा ने हार्दिक के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया से एक बड़ा से बर्थडे विश मैसेज शेयर किया था। हालांकि किसी की भी ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 20:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+