IPL 2019: विराट कोहली पर फूटा बाॅलीवुड एक्टर का गुस्सा, बताया सबसे खराब कप्तान

नई दिल्ली। माैजूदा समय में आईपीएल(IPL) की धूम मची हुई है। ऐसे में हर कोई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गाैर से नजर रख रहा है। विराट कोहलीIVirat Kohli) रिकार्ड्स के मामले में दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन बात की जाए कप्तानी की तो इसमें वह फीके से नजर आते हैं। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। वजह है बेंगलुरू को लगातार 4 हार मिलने का। बाॅलीवुड एक्टर और प्रोड्यूस कमाल आर खान भी कोहली की कप्तानी से शुख नहीं हैं। लिहाजा, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कोहली पर भड़ास निकाली और उन्हें सबसे खराब कप्तान बताया।

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आरसीबी आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे है। न ही आरसीबी ने अब तक एक भी आईपीएल सीजन जीता है। यह दिखाता है कि कोहली सबसे खराब कप्तान हैं। इसके आधार पर, मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि टीम इंडिया विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी।

बता दें कि कोहली एक भी बार बेंगलुरू को आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। कोहली 2011 के सीजन से टीम के कप्तान बने हुए हैं। कप्तानी के मामले में सबसे खराब रिकाॅर्ड भी इन्हीं के नाम चल रहा है। कोहली ने बेंगलुरू के लिए 100 मैचों की कप्तानी की है जिसमें टीम सिर्फ 44 ही जीत सकी है, जबकि 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में ना कोहली का बल्ला चल रहा है और ना ही कप्तानी। लीग के अभी 10 मैच बाकी हैं। अगर बेंगलुरू को प्लेऑफ में पहुंचना है तो सबसे पहले कोहली को खास रणनीति अपनानी होगी।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 16:06 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+