For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DD VS KKR: इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड


नई दिल्ली। आईपीएल की खासियत ही यही होती है की इस दनादन क्रिकेट में हर रोज नए रिकॉर्ड बनते और बिगड़ते हैं। दनादन इस क्रिकेट में हर पल एक नया रोमांच पैदा होता है। कब किस गेंद पर छक्का लगा या फिर कौन सी गेंद पर विकेट मिलेगा कह पाना मुश्किल होता है। 20 ओवर के इस खेल में बल्लेबाजों के सामने जहां ज्यादा से ज्यादा कन बनाने की चुनौती है वहीं गेंदबाजों के सामने चुनौती है कि वे किसी तरह से बड़े स्कोर को बनने से रोके। अक्सर आईपीएल में एक ओवर में अच्छे खासे रन बनते हम रोज देखते हैं, लेकिन दिल्ली और केकेआर के बीच हुए मैच में के शिवम मावी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा जिस पर वो बिल्कुल भी खुश नही होंगे। दरअसल मावी अबतक के इस सीजन में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने एक ओवर में 27 रन देने वाले राजस्थान रॉयल्स के उमेश यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 29 रन देकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर के बीच मुकाबला हुआ, पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का बड़ा लक्ष्य केकेआर के सामने रखा था। पहली पारी में केकेआर की ओर से आखिरी ओवर करने पहुंचे मावी के सामने थे दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होंने अभी हाल ही में गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद दिल्ली की कप्तानी की बागडोर अपने हाथों में ली है। श्रेयस ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की ओर आखिरी ओवर करने पहुंचे मावी की पहली दो गेंदो पर लगातार दो छक्के जड़ दिए, चौथी गेंद पर भी श्रेयस ने एक छक्का जड़ दिया और फिर मावी की लेंथ खराब हो गई और उन्होंने वाइड गेंद फेंक दी जिसके बाद अगली गेंद पर श्रेयस ने चौका जड़ दिया। मावी और पारी की आखिरी गेंद पर फिर कप्तान ने उसे 6 रन के लिए सीमारेखा से बाहर भेज दिया। इस एक ओवर में 29 रन मारकर श्रेयस ने जहां अपना व्यक्तिगत स्कोर 93 पहुंचाया वहीं केकेआर के सामने 220 रनों का बड़ा लक्ष्य भी रख दिया। ऐसे में न चाहते हुए भी मावी के खाते में आईपीएल 11 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज में शामिल हो गया।
गौरतलब हो की इस सीजन में दिल्ली का सफर बेहतर नहीं रहा था, जिसके बाद गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी और श्रेयस के नेतृत्व में दिल्ली ने यह पहला मैच खेला था जिसमें दिल्ली की टीम ने एक शानदार जीत अपने खाते में दर्ज की।

Story first published: Saturday, April 28, 2018, 11:21 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+