For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये गेंदबाज पोते-पोतियों को सुनाएगा कोहली को OUT करने के किस्से, अब विंडीज टीम से है गायब

नई दिल्ली। विराट कोहली को आउट कहना भला काैन नहीं चाहेगा। माैजूदा समय में कोहली ऐसी महारथ हासिल कर चुके हैं कि वो जब क्रीज पर एकबार डट जाते हैं तो फिर विरोधी टीम को आसानी से विकेट नहीं देते। माैजूदा समय में भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भिड़ रही है। पहला मैच एंटिगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां विंडीज ने पहले गेंदबाजी चुनते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कस लिया। भारत ने अपने शुरूआती 4 विकेट 93 रनों पर गंवा दिए, जिसमें कोहली का विकेट भी रहा जो महज 9 रन बनाकर चलते बने। उन्हें शैनन गेब्रियल ने आउट किया लेकिन चर्चा में कोई और ही गेंदबाज आ गया। विंडीज का एक गेंदबाज ऐसा भी है जो अपने पोते-पोतियों को कोहली को आउट करने के किस्से सुनाना चाहता है लेकिन खुद टीम से गायब हो चुका है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं लेग स्पिनर एंथोनी मार्टिन की, जो कोहली को 2 बार आउट कर चुके हैं। भारतीय टीम साल 2011 में 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए विंडीज दाैरे पर थी। हालांकि टीम ने 3-2 से सीरीज जीती लेकिन एंथोनी ने कोहली को सीरीज दाैरान 2 बार आउट कर सुर्खियां बटोर लीं। सीरीज के चाैथे मैच में कोहली उनकी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश करते रहे लेकिन विकेट गंवा बैठे। कोहली के बाद एंथोनी ने रोहित शर्मा और सुरेश रैना का विकेट भी लिया था। यह मैच विंडीज ने 103 रनों से जीता था। मार्टिन ने इस मैच में कोहली के विकेट पर खुशी जताते हुए कहा था कि अब मैं अपने पोते-पोतियों को कह सकता हूं कि मैंने भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का विकेट लिया है। इस मैच में चार विकेट लेने वाले एंथोनी मार्टिन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें ये पुरस्कार अपने हीरो विव रिचर्ड्स के हाथों मिला था।

बिना वजह हुए टीम से बाहर
एंथोनी मार्टिन ने अपने वनडे करियर में 9 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ एक वनडे में चार विकेट भी शामिल हैं। वहीं उन्हें एक टी20 मैच खेलने का माैका मिला है जिसमें एक विकेट उनके नाम है। 36 साल के एंथोनी ने 25 अप्रैल 2011 को पाकिस्तान के खिलाप वनडे मैच खेलकर डेब्यू किया था, लेकिन भारत के खिलाफ खेला गया उनका मुकाबला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साबित हुआ। वह अच्छी फाॅर्म में थे, लेकिन बिना वजह के उन्हें टीम से अचानक बाहरकर दिया गया। इसके बाद उन्हें टीम में कभी जगह नहीं मिली, लेकिन इस सवाल का जवाब उन्हें अभी तक नहीं मिल सका। इस बारे में एंथोनी मार्टिन कहते हैं कि मैं नहीं जानता कि मुझे टीम से क्यों निकाल दिया गया। एक वक्त था जब मैंने इस सवाल का जवाब तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Story first published: Friday, August 23, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+