Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़ा स्‍कोर नहीं बना सकी 'ब्रेडमैन कैप'

मेलबर्न, 17 दिसम्बर: हर मैच में 99.94 रन के औसत का रिकॉर्ड रखने वाले विश्व के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की टोपी उनकी तरह बड़ा स्‍कोर नहीं खड़ा कर सकी। यानी नीलामी के वक्‍त उसकी कीमत उम्‍मीद से काफी कम रही।

यह वो बैगी ग्रीन टोपी है जिसे ब्रेडमैन ने वर्ष 1948 में अपने अंतिम टेस्ट मैच में पहनी थी। टोपी की नीलामी उम्मीद से काफी कम कीमत में हुई।

ब्रैडमैन की टोपी के बदले छह से साढ़े सात लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन एक क्रिकेट प्रेमी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इसे चार लाख डॉलर में खरीदा।

टोपी की नीलामी करने वाले चार्ल्स लेस्की ने बताया कि ब्रैडमैन की टोपी के लिए एक भी व्यक्ति ने बोली नहीं लगाई। यह अपने आप में एक चिंता का विषय है। इस टोपी के लिए कम से कम साढ़े चार लाख डॉलर कीमत तय की गई थी लेकिन यह उससे भी कम कीमत में नीलाम हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+