For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video:बॉलीवुड में इस क्रिकेटर ने मारी एंट्री, विलेन के रोल में आएगा नजर

नई दिल्ली। क्रिकेटर्स की पिच पर अपने हिस्से की खट्टी-मिट्ठी यादें समेट चुके एस श्रीसंत अब रूपहले पर्दे पर आगाज करने जा रहे हैं। बिग बॉस 12 में फाइनल तक का सफर करने वाले एस श्रीसंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं।वजह है बॉलीवुड में एंट्री।

खबरों के अनुसार श्रीसंत जल्द ही पूजा भट्ट की आगामी फिल्म 'कैबरे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो व‍िलेन का करिदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को 9 जनवरी के दिन ज़ी-5 पर र‍िलीज किया जायेगा। इसके अलावा वो रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की र‍िलीज को लेकर पूजा भट्ट भी काफी उत्साहित हैं।

बकौल पूजा भट्ट "मैं श्रीसंत से उनके जन्मदिन पर मिली। वह हल्के मलयाली लहजे के साथ हिंदी बोलते हैं और मुझे किरदार के लिए वही चाहिए था। हालांकि शुरुआत में हम एक ज्यादा उम्र के इंसान की तलाश में थे। श्रीसंत से मिलने के बाद मेरा विचार बदल गया"।

फिल्म में श्रीसंत के लुक पर बात करते हुए पूजा ने बताया कि फिल्म में उनका वही लुक होगा जो उनकी शादी की तस्वीर में था। पूजा कहती हैं, "श्रीसंत को फिल्म में लेना एक जीत जैसा है। उनके चाहने वाले भी फिल्म देखने आएंगे और उनसे नफरत करने वाले भी आएंगे। वह अपनी जिंदगी के दिलचस्प मोड़ पर हैं"। गौरतलब है कि फिल्म 'कैबरे' को 'कौस्तव नारायण नियोगी' डायरेक्ट करेंगे, और रिचा चड्ढा इसमें कैबरे डांसर की भूमिका में नजर आएंगी।

खतरों के खिलाड़ी जाने पर भी सवाल:
लोगों ने श्रीसंत की खतरों के खिलाड़ी में एंट्री पर सवाल उठाए हैं। दरअसल 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग जुलाई में पूरी कर ली गई थी। इसके बाद सितंबर में बिग बॉस शुरू हुआ। बिग बॉस के फिनाले के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी' ऑन एयर हो रहा है। जब श्रीसंत ने शो में एंट्री ली तो रोहित शर्मा ने कहा, "श्रीसंत मैंने देखा कि तुम कुछ ही वोट से ट्रॉफी जीतने से चूक गए।"

इसे लेकर सवाल यह खड़ा हो रहा है जब बिग बॉस बाद में शुरू हुआ तो रोहित ने पहले ही कैसे देख लिया। यहां उन्हें कैसे पता कि श्रीसंत फाइनल तक गए और कुछ वोट से हार गए ?

Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+