11 साल बाद टूटेगा सचिन का 'हज़ारी' रिकॉर्ड, जानें कौन तोड़ेगा सचिन का ये रिकॉर्ड?
नयी दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम पर कई रिकॉर्ड्स हैं। उनमें से एक खास रिकॉर्ड है सचिन के 10 हजारी रिकॉर्ड। सचिन ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए थे। सचिन ने 31 साल 11 महीने के उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अब सचिन का ये रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है। सलमान खान, अभिनव बिंद्रा के बाद सचिन बने ओलंपिक के गुडविल अंबेसडर
11 साल बाद सचिन का ये रिकॉर्ड टूटने वाला है। जल्द ही इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं। आने वाली 19 मई को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर 36 रन बना लिए तो वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
कुक अगर ये रन बना लेते हैं तो वो 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले और क्रिकेट जगत के 12वें बल्लेबाज़ बन जाएंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 126 टेस्ट मैच में अब तक 9964 रन बनाए हैं। सचिन के अलावा ब्राइन लारा, कुमार संगाकारा और राहुल द्रविड़ भी इस 10 हजारी लिस्ट में शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
