Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बलिदान बैज मामला : ICC का फैसला बिल्कुल सही, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कहां हुई धोनी से गलती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) से अनुरोध किया था कि महेंद्र सिंह धोनी को अपने 'ग्लव्स' पर पैरा कमांडो का 'बलिदान बैज' का निशान लगाने की अनुमति दी जाए, लेकिन आईसीसी ने मना कर दिया। आईसीसी ने साफ कहा कि यह नियमों के खिलाफ है और वह धोनी को 'ग्लव्स' पर बलिदान बैज का निशान नहीं लगा सके। आईसीसी के इस फैसले के बाद कईयों ने विरोध किया लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि आईसीसी ने जो फैसला लिया वो सही है।

इस कारण ICC ने सुनाया सही फैसला

इस कारण ICC ने सुनाया सही फैसला

सहवाग ने कहा, कि एमएस धोनी इस लोगो को लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए धोनी को लिखित रूप से आदेश लेना पड़ेगा, जो धोनी ने नहीं लिया है। इसलिए आईसीसी ने धोनी से कहा कि आप यह लोगो हटा दें। अगर उन्हें लगाना है लोगो तो उन्हें दोबारा आईसीसी को लिखना होगा कि क्या मैं इसका इस्तेमाल कर सकता हूं तो फिर आईसीसी उनको बताएगा कि आप बैट या ग्लव्स की किस जगह पर लोगो का इस्तेमाल कर सकते हैं। सहवाग ने कहा, 'मैंने सारी उम्र बजरंगबलि का लॉकेट पहना है, लेकिन आजतक मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा। सचिन सांई बाबा का लॉकेट पहनते थे। उनको भी आज तक किसी ने नहीं रोका, क्योंकि वो आपकी श्रद्धा हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार आप कुछ भी कर सकते हैं, कभी कभार लॉकेट बाहर आ जाता था, तो मैं उसको अंदर कर लेता था।'

ICC ने कंट्रोवर्सी खड़ी नहीं की

ICC ने कंट्रोवर्सी खड़ी नहीं की

इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आईसीसी न इसपर कोई कंट्रोवर्सी खड़ी की है। उन्होंने कहा, ''आईसीसी ने एक चीज नोटिस करते हुए सिर्फ बीसीसीआई को एक छोटा सा इमेल करते हुए बताया है कि आप धोनी को कहें कि ग्लव्स पर लोगो का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि उन्होंने इसकी इजाजत नहीं ली। और आईसीसी उन्हें भी लताड़ लगा सकता है जिन्होंने ये ग्लव्स बनाया है क्योंकि उन्होंने भी इसकी इजाजत नहीं ली। कानून और कायदे में रहकर आईसीसी ने सही फैसला सुनाया है तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बड़ी बात है, धोनी अभी भी 'बलिदान बैज' का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें दोबारा आईसीसी को खत लिखना होगा।

...तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा वर्ल्ड कप 2019 का खिताब, खुद को दोहरा रहा है इतिहास

यह निशान तोड़ रहा है नियम

यह निशान तोड़ रहा है नियम

बता दें कि 5 जून को भारत ने विश्व कप में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, जिसमें उसने 6 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन जीत से ज्यादा धोनी की चर्चा उस समय ज्यादा होने लगी जब सोशल मीडिया पर 'बलिदान बैज' का निशान उनके ग्लव्स पर वायरल तस्वीर में देखा गया। आईसीसी ने भी बीसीसीआई को आदेश दे दिया कि धोनी इस प्रकार के ग्लव्स का इस्तेमाल किसी भी मैच में ना करें। आईसीसी ने कहा है कि आईसीसी इवेंट के नियम किसी निजी संदेश या लोगो को किसी भी सामान या कपड़े पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं। साथ ही यह निशान विकेटकीपर के ग्लव्स को लेकर जारी नियमों को भी तोड़ता है।

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 16:19 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+