For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK VS KXIP: धोनी के इस फैसले ने पंजाब को किया सीरीज से बाहर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल 11 सीरीज के मुकाबले में अब यह स्थिति बिल्कुल साफ हो गई हो गई है की कौन सी टीम अब प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। रविवार को 4 टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबले के बाद अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है। रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हराकर उनके लिए प्लेऑफ की संभावनाओं के हर रास्ते बंद कर दिए हैं, वहीं चेन्नई सुपरकिंग जो पहले से ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुका है उसने पंजाब को करारी शिकस्त देकर इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर धोनी ने गेंदबाजी का फैसला किया जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही आल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि करुण नायर के अर्धशतक की बदौलत किसी तरह टीम ने 153 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया था। इस मैच में धोनी के दो फैसलों ने एक बार फिर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया की आखिर वो इतने शानदार कैप्टन क्यों हैं।

हरभजन और चहर को भेजा ऊपरः गौरतलब हो की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 27 रन पर ही चेन्नई की टीम ने अपने तीन विकेट गवां दिए थे। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कुछ अलग अंदाज में फैसला लिया और बल्लेबाजी करने के लिए अपने गेंदबाज हरभजन सिंह और दीपक चहर को ऊपर भेज दिया। फिर क्या था धोनी का ये अंदाज काम कर गया और उऩ्होंने यह मुकाबला भी जीत लिया। चहर ने एक शानदार पारी खेली 20 गेंदों में ही उन्होंने 39 रन बनाए और दूसरी छोर पर रैना ने एक बार फिर शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को अपनी टीम को जीत दिला दी। धोनी के इस फैसले के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया की गेंदबाजों के खिलाफ गेंद स्विंग नहीं होगी वो उन्हें बाउंसर्स या कटर्स मारने की कोशिश करेंगे, औऱ ये आसानी से शॉट खेल सकेंगे। गौरतलब हो की चेन्नई की टीम ने शानदार पांच विकेट से जीत दर्ज कर पंजाब को इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Story first published: Monday, May 21, 2018, 10:43 [IST]
Other articles published on May 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+