For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर बोला- कुछ भी कर लें, स्मिथ धोखेबाज के रूप में ही जाने जाएंगे

नई दिल्ली। एशेज सीरीज में रनों का अंबार जिस तरह से आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लगाया है उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। स्मिथ ने चाैथे टेस्ट की पहली पारी में 211 तो दूसरी पारी में 82 रन बनाए, जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को 185 रन से हरा सकी। इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है। लेकिन स्मिथ की पारी से इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन पूरी तरह से खुश नजर नहीं आएंगे। उन्होंने स्मिथ के पुराने जख्मों को ताजा करते हुए विवादित बयान देते हुए कहा कि स्मिथ को हमेशा एक धोखेबाज खिलाड़ी के रूप में ही जाना जाएगा चाहे वो कुछ भी कर लें।

टॉक स्पोर्ट्स डॉट कॉम ने हार्मिसन के हवाले से कहा, मुझे नहीं लगता कि हम स्मिथ माफ कर सकते हैं। उन्होंने कहा जब आप धोखेबाज के रूप में जाने जाते हैं जो कि वे हैं। मैं इस बारे में कुछ 'मीठा' नहीं बोलूंगा। यह आपके CV में है। स्मिथ कुछ भी कर लें, उन्होंने हमेशा उसी बात के लिए जाना जाएगा जो साउथ अफ्रीका में हुआ था। यह ऐसी बात है कि उन्हें इसके साथ ही जीना होगा। मुझे नहीं लगता कि स्मिथ, बेनक्रॉफ्ट और वॉर्नर के बारे में किसी भी छवि बदलने वाली है क्योंकि इन्होंने खेल की छवि को खराब किया है।

गाैर हो कि पिछले साल मार्च के महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में स्मिथ पर बाॅल टेंपरिंग करने का आरोप लगा। हालांकि अकेले स्मिथ ही नहीं, बल्कि डेविड वाॅर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट भी फंसे। पर ज्यादा टारगेट हुए स्मिथ, जो कप्तान थे। आईसीसी ने तो कार्रवाई की लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया(सीए) ने वाॅर्नर के साथ-साथ स्मिथ पर भी 1 साल का बैन लगा दिया, जबकि बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा था।

हालांकि स्मिथ ने गलती स्वीकार की। उन्होंने बैन खत्म होने के बाद एशेज ही अंतरराष्ट्रीय मैच के रूप में खेली जहां उन्होंने आते ही रनों का अंबार लगा दिया। स्मिथ ने एशेज के 3 मैचों में अब तक 134.20 के जबर्दस्त औसत से 671 रन बना डाले हैं जिसमें 2 शतक, 1 दोहरा शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान 211 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण स्मिथ तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। यह मैच इंग्लैंड 1 विकेट से जीत गया था।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 17:32 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+