INDVSAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खलील की जगह इस गेंदबाज को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम चुनी जाएगी तो यह भी तय हो जाएगा कि काैन विश्व कप की संभावित 15 में होगा और काैन नहीं। विश्व कप इंग्लैंड में होना है, ऐसे में तेज गेंदबाजों पर नजर बनी रहेगी। वहीं पेसर के रूप में टीम चयनकर्ता खलील अहमद के अलावा उस गेंदबाज को भी शामिल कर सकती है जो अभी रणजी ट्राॅफी में तहलका मचा रहा है।

हम बात कर रहे हैं जयदेव उनादकट की। उनादकट रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर से दौड़ में शामिल हो गए हैं। उनकी अगुवाई में सौराष्ट्र रणजी फाइनल में पहुंचा था। उनादकट परिपक्व गेंदबाज हैं। वे अब पहले से अधिक विविधतापूर्ण और तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल को ध्यान में रखें तो वे सबसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं। उनादकट साैराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए पिछले 5 मैचों में 30 विकेट झटक चुके हैं। ऐसे में टीम चयनकर्ता उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ माैका देकर जरूर परखना चाहेंगे।

तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर का होना तय है। ऐसे में विविधता प्रदान करने के लिए चयनकर्ता टीम में बाएं हाथ के सीमर को रखना चाहेंगे। राजस्थान के खलील अहमद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले थे। वे अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है, जिससे उनकी जगह पक्की मानी जा सके। ऐसे में पेसर के रूप में अब उनादकट और खलील के बीच टक्कर शुरू हो गई है।

चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए 12 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। इनमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल हैं। ऑलराउंडर की रेस में विजय शंकर और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। वहीं दिनेश कार्तिक और पंत को लेकर भी चयनकर्ता कंफ्यूज हैं कि आखिर किसे माैका दिया जाए, क्योंकि दोनों बेहतर फिनिश्वर हैं।

भारत-आस्ट्रेलिया मैचों का शेड्यूल

पहला टी20- 24 फरवरी, विशाखापट्टनम
दूसरा टी20- 27 फरवरी- बेंगलुरू
पहला वनडे- 2 मार्च, हैदराबाद
दूसरा वनडे- 5 मार्च, नागपुर
तीसरा वनडे- 8 मार्च, रांची
चाैथा वनडे- 10 मार्च, मोहाली
पांचवां वनडे, 13 मार्च, दिल्ली

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 19:40 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+