इस फील्डर ने एक हाथ से पकड़ा एबी डिविलियर्स का चाैंकाने वाला कैच, वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। दर्शकों को कई बार क्रिकेट मैच के दाैरान जहां रनों की बरसात का माैसम देखने को मिलता है तो वहीं कई बार फील्डरों द्वारा भी ऐसा विश्वसनिय खेल सामने आता है जिसे देख सब हैरान रह जाते हैं। आपने कई ऐसे मैच देखे होंगे जिसमें फील्डर कैच लेकर सुर्खियां बटाैरता हो। भला कोई फैन जोंटी रोड्स, सुरेश रैना, ग्लैन मैक्सवेल के कैच काैन भूल सकता है। वहीं अब दर्शकों को एक बार फिर ऐसा कैच देखने को मिला जिसने सबको चाैंका दिया।

दरअसल, इंग्लैंड में चल रही टी20 ब्लास्ट लीग में शुक्रवार मिडलसेक्स और समरसेट के बीच हुए मुकाबले में 31 वर्षीय मैक्स वालर ने शानदार कैच लेते हुए सुर्खियां बटोरीं। टॉम ने समरसेट के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को कैच आउट कर पवेलियन भेजा। समरसेट ने इस मुकाबले में मिडलसेक्स के सामने 227 रनों का लक्ष्य रखा था। मिडलसेक्स के लिए डिविलियर्स तेज पारी खेलकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे कि तभी 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने बड़ा शाॅट खेलने का प्रयास किया। गेंद मिड विकेट की ओर गई जहां खड़े मैक्स ने आखिर समय तक गेंद पर नजर अड़ाई। मैक्स ने अंत में एक हाथ से कैच लपका और डिविलियर्स की पारी का अंत किया। डिविलियर्स 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, मैक्स का यह शानदार कैच टीम को जीत दिलाने में काम नहीं आया लेकिन उन्होंने कैच के जरिए खूब सुर्खियां बटोर लीं। इस मुकाबले में मिडलसेक्स ने बड़ी आसानी से बाजी मारी। समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 226 रन बनाए। उनकी तरफ से कप्तान टॉम एबेल ने 47 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, लेकिन उनके इस शतक पर मिडिलसेक्स के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। समरसेट ने सोचा नहीं होगा कि इतना बड़ा स्कोर चेज होगा लेकिन इयोन मोर्गन(89) व एबी डिविलियर्स की तूफानी पारियों की मदद से मिडिलसेक्स ने 3 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह ये इस टूर्नामेंट के सबसे बड़ा रन चेस बना।

Read more about: ab devilliers t20 cricket catch
Story first published: Saturday, August 31, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+