For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन की तरह गेंदबाजी कर रही है लड़की, आकाश चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। टर्बनेटर हरभजन सिंह का गेंदबाजी एक्शन हर किसी को अच्छे से याद होगा जिनकी घूमती गेंदों पर बल्लेबाज नाचते दिखते थे। हालांकि हरभजन लंबे समय से बाहर हैं, लेकिन उन्हें युवा खिलाड़ी फोलो करने से नहीं चूकते। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक लड़की हरभजन के एक्शन की काॅपी करते हुए गेंदबाजी करती दिखाई दी। चोपड़ा ने यह वीडियो हरभजन के साथ सांझा किया जो काफी वायरल हो रहा है।

आकाश ने ट्वीट करते हुए लिखा- हे हरभजन सिंह देखो लाखों लोगो की तरह तुम इस लड़की के भी आदर्श हो। जैसे तुम कई भारतीय युवा स्पिनरों के हो। आकाश चोपड़ा हाल ही में खत्म हुई भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे थे, वहीं हरभजन भी क्रिकेट से दूर होकर कमेंट्री में पैर पसार चुके हैं। हालांकि हरभजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा हैं।

हरभजन ने हाल ही में भारत के खिलाफ लचर प्रदर्शन को लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम की जमकर खिंचाई की थी। पिछले हफ्ते उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स की खिंचाई करते हुए कहा था कि भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम को उनकी जरूरत है. क्या वह रांची टेस्ट खेल सकते हैं। जोंटी ने भी हरभजन को मजेदार जवाब देते हुए कहा था कि साउथ अफ्रीकी टीम को जोंटी से ज्यादा की जरूरत है।

हरभजन ने 103 टेस्ट मैच में 32.46 के औसत से 417 विकेट हासिल किए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 236 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 33.36 के औसत से 269 विकेट हासिल किए हैं। जबकि 28 टी20 मैच खेलकर उन्होंने भारतीय टीम के लिए 25.32 के औसत से 25 विकेट अपने नाम किये हैं। आईपीएल में हरभजन ने 160 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.45 के औसत से 150 विकेट लिए हैं। 2016 टी20 विश्व कप के बाद हरभजन भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 11:43 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+