For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR VS RR: ..तो कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी के पीछे है इस खिलाड़ी का हाथ

नई दिल्ली। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। सभी टीमों की नजर इस वक्त प्लेऑफ पर पहुंचने को लेकर है। ऐसे में मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत तो बेहतरीन थी लेकिन केकेआर के युवा गेंदबाज चाइनामैन कुलदीप यादव की फिरकी ऐसी चली की राजस्थान की टीम 142 रन पर ही सिमट गई ।ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से यह मुकबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह अब जहां आसान नजर आ रही है वहीं राजस्थान की टीम के लिए अब आगे का रास्ता आसान नजर नहीं आ रहा है।इस मैच के हीरो कुलदीप यादव ने बताया की आखिर कैसे उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया।

ये रही वजहः दरअसल केकेआर का मुकाबला राजस्थान की टीम से था जिसके मेंटोर महान स्पिनर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वार्न हैं। ऐसे में कुलदीप यादव ने बताया की वो इस मुकाबले में शेन वॉर्न के सामने बेहतर प्रदर्शन करना चाहते थे। गौरतलब हे की इस मैच से पहले कुलदीप के खाते में 12 मैच में कुल 9 विकेट ही शामिल थे लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट झटके जिससे की राजस्थान की टीम एक बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। उन्होंने वॉर्न से मुलाकात भी की और आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए उन्होंने प्रेरणा भी ली। यादव ने बताया की शेन वॉर्न हमेशा से उनके आदर्श रहे हैं। गौरतलब हो की इस मैच के बाद शेन वॉर्न अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने ट्वीटर के जरिए कर भी दी है।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 16:14 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+