Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक बहू सानिया मिर्जा चोटिल, अमेरिकी ओपन में खेलना संदिग्ध

Sania Mirza
मुंबई। एक बार फिर से पाकिस्तानी बहू सानिया मिर्जा के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस भारतीय टेनिस स्टार को घुटने की चोट लगी है जिसके लिए उन्हें छह हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। जिसकी वजह से पाक बहू का अमेरिकी ओपन में खेलना संदिग्ध हो गया है। फिलहाल सानिया को न्यूयार्क में इलाज के लिए भेजा गया है। सानिया को इससे पहले कलाई में चोट लगी थी जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा था।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा को साल 2011 में एकल रैंकिंग में 166 नंबर से शुरुआत करते हुए 64वां स्थान प्राप्त किया था । युगल सूची में वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर है।

लेकिन इस चोट के चलते उनका पोजिशन पर खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले सानिया मिर्जा इसलिए चर्चा में थी क्योंकि वो अपनी शादी पर बनने वाली फिल्म हैदराबादी दामाद पर नाराज हो गई थी। उनका कहना था कि उनकी कहानी किसी एपीसोड या फिल्म का हिस्सा नहीं जिस पर लोग चटकारे मारे। सानिया ने पिछले साल 2010 में पाकिस्तानी खिलाड़ी शोयब मलिक से शादी की थी जिस पर खासा बवाल मचा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+