For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय क्रिकेटर का बयान- नंबर-4 पर मैं फिट हूं, मेरे पास तकनीक है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले दो साल से ज्यादा समय में एक विषय को लेकर लगातार माथापच्ची चल रही है। यह विषय है कि आखिर काैन वो खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी क्रम में नंबर-4 पर पक्के ताैर से बल्लेबाजी करेगा। टीम को अभी तक इस नंबर के लिए कोई पुख्ता खिलाड़ी नहीं मिल सकता। हालांकि, 11 खिलाड़ी इस नंबर पर हाथ आजमा चुके हैं। विश्व कप भी नजदीक आ रहा है। लेकिन अभी भी ये नंबर खाली है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हनुमा विहारी ने खुद को इस नंबर का दावेदार बताया है। उनका मानना है कि वो चाैथे नंबर के लिए पूरी तहर से फिट साबित हो सकते हैं।

25 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पास वो तकनीक है जिसके सहारे चाैथे नंबर के लिए जगह बनाई जा सकती है। आपकों नंबर-4 की पोजीशन के लिए एक अच्छी तकनीक का खिलाड़ी चाहिए जो परिस्थियों के लिहाज से बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे लिए चाैथे नंबर पर जगह बनाना चुनाैतीभरा है लेकिन मैं पहले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करू और खुद को साबित करू, शायद उसके बाद चयनकर्ता व टीम मैनेजमेंट इस बारे में विचार करेंगे। मैंने इंडिया ए के लिए भी खेलते हुए सफेद गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

विहारी ने कहा कि मुझे लगता है, कि इस आईपीएल मेरा खेल एक अलग लेवल को छुएगा और यह मेरे पास भारत की वनडे टीम में जगह बनाने का एक शानदार प्लेटफार्म रहेगा। मुझे पता है, कि मैं हर परिस्थिति में बल्लेबाजी कर सकता हूं। यहां तक, कि मैं एक फिनिशर का रोल भी निभा सकता हूं। जब मैंने आईपीएल नहीं खेला था तो बाउंड्री लगाना मेरी ताकत नहीं हुआ करता था, लेकिन अब मुझे महसूस होता है कि मैं तकनीकी रूप से खेलते हुए भी बाउंड्री लगा सकता हूं। विहारी ने कहा कि केन विलयमसन, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी तकनीकी रूप अच्छे शॉट लगाकर भी अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। मैं भी यही करना चाहूंगा।

Story first published: Monday, March 18, 2019, 15:13 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+