For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दस साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर रहा है ये भारतीय खिलाड़ी, कहा- "मैं नर्वस हूं"

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के दौरान एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जो ठीक दस साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी टीम में परस्पर नहीं खेला। जी हां ,हम बात कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की।इंग्लैंड में 2007 में हुई सीरीज में कार्तिक ने लार्ड्स पर 60, ट्रेंट ब्रिज में 77 और ओवल पर 91 रन बनाए थे।

उन्होंने बीसीसीआई टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ,मैं नर्वस हूं और थोड़ा रोमांचित भी। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं। इंग्लैंड में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है और बाकी खिलाड़ियों की तरह मैं भी उत्साहित हूं।
उन्होंने कहा ,'मुझे इतना पीछे का याद नहीं रहता. मेरी याददाश्त बहुत खराब है। मुझे इतना याद है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा था। यह उन कुछ सीरीज में से थी जिसमें तीनों टेस्ट में दोनों टीमों ने समान एकादश उतारी।'

ऋधिमान साहा की जगह मिला मौका:
दिनेश कार्तिक को भारत के नियमित टेस्ट विकेटकीपर ऋधिमान साहा के कंधे के ऑपरेशन के कारण टीम से बाहर होने की वजह से मौका मिला है।कार्तिक ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। मौजूदा टीम में कार्तिक ही एकलौते खिलाड़ी हैं जो उस टीम के हिस्सा थे।

Story first published: Sunday, July 29, 2018, 13:18 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+