For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के लिए यह बड़ा दाैरा है, बल्ले से बनाने होंगे रन : कनेरिया

नई दिल्ली। विराट कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे विवादास्पद शख्सियतों में से एक हैं। उनकी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीसीसीआई के साथ उनकी अनबन खुल गई है। पिछले कुछ महीनों में कोहली के साथ कई चीजें घटती दिखीं। एक तरफ जहां वह सीमित ओवरों के क्रिकेट से कप्तान के रूप में हट गए हैं तो वहीं अब टेस्ट में उनके पास वापसी करने का माैका रहेगा। कोहली लंबे समय से खराब फाॅर्म में गुजर रहे हैं। 2019 के बाद उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया। ऐसे में एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में कोहली के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा महत्वपूर्ण होगा।

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपनी योग्यता साबित करने का यह कोहली का आखिरी मौका है। अपने यूट्यूब चैनल पर, कनेरिया ने कहा, "विराट कोहली के लिए यह एक बहुत बड़ा दौरा है क्योंकि भारत ने साउथ अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। वे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं लेकिन इस बार साउथ अफ्रीका में, यह विराट कोहली के लिए कप्तान के रूप में आखिरी मौका होगा। उसे बल्ले से रन बनाने होंगे, उसे अपनी टीम को जीत दिलानी होगी और उसे दौरे पर खुद को साबित करना होगा, खासकर जब बीसीसीआई ने उसे वनडे कप्तानी में बाहर कर दिया हो।"

यह भी पढ़ें- कपिल देव ने कोहली को किया सावधान, कहा- याद रखें आप देश के लिए खेल रहे हैं

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले, कोहली ने घोषणा की कि वह उस सीजन के बाद कप्तानी की स्थिति से हट जाएंगे। साथ ही, टी20 विश्व कप 2021 खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में उनका आखिरी अभियान था। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा के समय, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया, और इसलिए, कोहली केवल टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए बचे हैं।

कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर काफी कुछ हासिल किया है। उनका जीत प्रतिशत 59.09 है, जो उनके सभी कप्तानों में सबसे अधिक है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि, प्रोटियाज एक ऐसा देश है जहां भारतीय टीम लगातार विफल रही है। आगामी सीरीज कप्तान के रूप में कोहली का साउथ अफ्रीका में दूसरा दौरा है। उनके नेतृत्व में भारत पिछली सीरीज 2-1 से हार गया था।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+