For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ये नींबू है, मैंगो नहीं', हरभजन ने शेयर किया सचिन का पुराना वीडियो

नई दिल्ली। लाॅकडाउन के चाैथे चरण में भले ही कुछ चीजों में थोड़ी राहत मिली हो लेकिन लोगों में डर बना हुए है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलना असुरक्षित समझ रहे हैं। ऐसे में लोग परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। कोई टिकटाॅक वीडियो बनाकर टाइम पास कर है तो कोई घर में जिम करते हुए। भारतीय क्रिकेटर्स लगातार अपनी वीडियो या बयान जारी कर रह हैं ताकि फैंस के साथ बने रहें। ऐसे में स्पिनर हरभजन सिंह ने सचिन तेंदुलकर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जो 2-3 साल पुराना है।

हरभजन सिंह ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें सचिन एक छड़ी की मदद से पेड़ से नींबू तोड़ रहे हैं। सचिन का ये वीडियो उनके घर के आंगन का है, जहां वो अपने लिए नींबू तोड़ रहे हैं। सचिन के इस वीडियो के साथ ही हरभजन ने उनसे एक मांग भी कर दी। 29 सेकेंड की इस क्लिप में वीडियो बना रहा शख्स इस पूरी प्रक्रिया की कॉमेंट्री भी कर रहा है, लेकिन इस दौरान वो नींबू के पेड़ को आम का पेड़ बताता है, जिसके बाद सचिन उसको बताते हैं- "ये आम नहीं है ये नींबू है।" इस वीडियो को शेयर करते हुए हरभजन ने लिखा- "पाजी 2-3 नींबू मेरे लिए भी निकाल लेना।"

भज्जी ने इस ट्वीट में सचिन को टैग करते हुए उन्हें महान इंसान बताया है। भज्जी के इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल रहे और इसे रीट्वीट भी किया जा रहा है। बाद में सचिन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कर पुरानी यादें ताजा कीं। सचिन और हरभजन एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं, टीम इंडिया में दोनों लंबे वक्त तक साथ रहे। इसके अलावा दोनों ही क्रिकेटर आईपीएल की मुंबई इंडियंस के सदस्य थे।

Story first published: Thursday, May 21, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on May 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+