नई दिल्ली। खेल क्रिकेट का रिकाॅर्ड्स के लिए ही दुनियाभर में छाया रहता है। काैन से बल्लेबाज ने क्या कारनामा किया और क्या नहीं, यह जानने के लिए दर्शकों में भी उत्सुकता बनी रहती है। कई बल्लेबाजों के नाम ऐसे रिकाॅर्ड हैं जिन्हें अन्य बल्लेबाज दोहराना नहीं चाहता तो कई ऐसे काम कर चुके हैं जिसके कारण वह फिर जीवनभर में वाहवाही लूटटे रहते हैं। उदाहरण के ताैर पर डाॅन ब्रैडमैन को ही ले लीजिए जो टेस्ट में सर्वाधिक(12) औसत(99.94) से रन बनाने के कारण लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि काैन सा बल्लेबाज अंंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट हुआ। नहीं जानते तो आइए हम बताते हैं-
ये है वो बल्लेबाज-
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकाॅर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज नहीं बल्कि श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम है जिनका नाम सनथ जयसूर्या है। पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या 34 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने 445 वनडे मैच खेले हैं जिस दाैरान उन्होंने 433 पारियों में 14,723 रन बनाए जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं जयसूर्या 15 बार नाबाद भी रहे हैं। दूसरे नबंर पर इस खराब रिकाॅर्ड के साथ पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी के नाम 369 पारियों में 30 बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकाॅर्ड है।
शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के टाॅप 5 बल्लेबाज
सनथ जयसूर्या- 34 बार
शाहिद अफरीदी- 30 बार
वसीम अकरम/महेला जयावर्धने- 28 बार
लसिथ मलिंगा/मुथैया मुरलीधरन/ चमिंडा वास- 25 बार
रोमेश कलुविथारना/क्रिस गेल- 24 बार
वहीं बिना खाता खोले सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर 463 मैचों की 452 पारियों में 20 बार आउट हो चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं जो 121 पारियों में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में अनिल कुंबले और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं जो 18-18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लाैटे।