कौन है वो शख्स जिसके लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं हिटमैन रोहित, बड़ा खुलासा
नई दिल्ली: भारत ODI विश्व कप जीतने से केवल 2 ही मैच दूर खड़ा है। विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाकर अपने प्रतिद्वंदियों को बताया कि क्यों उनको इस बार कप उठाने का दावेदार बताया जा रहा था। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और मौजूदा फार्म के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत कीवियों को इस मैच में भी मात दे देगा। उसके बाद 14 जुलाई को लॉर्ड्स में समूचे भारत के लिए काफी बड़ा दिन होगा।

किसके लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं रोहित ?
भारत इस समय जिस शानदार स्थिति में है उसका काफी हद तक श्रेय टीम के ओपनर रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने इसी विश्व कप में अब तक पांच बार शतक जड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, वे टॉप रन स्कोरर भी चल रहे हैं। इसी बीच रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि रोहित यह विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतना चाहते हैं। लाड ने बताया कि यह धोनी ही थे जिनकी वजह से रोहित का पूरा करियर ही बदल गया। करियर के शुरुआती दिनों में रोहित मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे और कई बार अच्छी पारी खेलकर भी अपना विकेट बीच में फेंक कर चले जाते थे।

कम ही लोग जानते हैं धोनी-रोहित का ये रिश्ता
लेकिन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी ने उनसे ओपनिंग करने के लिए कहा और उसके बाद रोहित की जिंदगी ही बदल गई। लाड कहते हैं- 'ऐसा लग रहा है कि रोहित धोनी के लिए यह विश्व कप जीतना चाहते हैं क्योंकि यह धोनी का अंतिम विश्व कप है।' लाड कहते हैं कि रोहित ने जब से ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है उनके अंदर काफी परिपक्वता आई है। वे टीम के उपकप्तान हैं और ये बात अच्छे से समझते हैं कि उनको विराट कोहली के साथ जितना ज्यादा हो सके उतना समय क्रीज पर संभालना है। लाड ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि रितिका सजदेह से शादी करने के बाद भी रोहित के चरित्र में जबरदस्त बदलाव आया।

पत्नी ने भी बदल दिया रोहित का जीवन
लाड कहते हैं- 'उनकी पत्नी उनके लिए काफी लकी साबित हुईं हैं और बेटी के जन्म के बाद रोहित और भी ज्यादा जिम्मेदार व्यक्तित्व के इंसान हो गए हैं। यह बात रोहित ने खुद स्वीकारी है। वह इस विश्व कप के दौरान विकेट पर रुकने के लिए देखते है। वह अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन बाकी के 7 गेम्स में उन्होंने कम से कम अर्धशतक लगाया है।'
INDvsNZ: फैंस को नहीं भाया शमी को बाहर बैठाने का फैसला, विराट की लगाई क्लास
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
