
रोहित और बुमराह को दिया है आराम
दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के पांच दिन बाद, विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर पांच वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया। हालांकि कुछ लोगों का रोहित को आराम देना थोड़ा अजीब क्योंकि रोहित ने काफी समय बाद वनडे क्रिकेट खेला है। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की है कि रोहित अभी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं है, जिसकी वजह से वो तीन महीने तक मैदान से दूर थे और टीम प्रबंधन उनकी चोट के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।

चोट से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा, आईपीएल जिताया और आ गए चैंपियंस ट्रॉफी खेलने
बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में हराने के बाद कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- ' आईपीएल से पहले रोहित चोटिल थे, लेकिन उन्होंने वापसी की और पूरा आईपीएल खेला। उनकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया जिस वजह से वो काफी थक गए थए। उन्हें आराम का बहुत कम मौका मिला। इसके अलावा उनकी बड़ी हिप सर्जरी हुई है। इस मैच में भी रोहित के दाएं घुटने में कुछ परेशानी दिख रही थी। इसलिए टीम मैनेजमेंट ने रोहित को आराम देने का फैसला किया है।'

रोहित को फिट रखना हमारी जरूरतः कोहली
विराट ने कहा कि आईपीएल के तुरंत बाद रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी की है और शानदार खेल रहे हैं। वो हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। ऐसे मे हमें आगे कई बड़े दौरे करने हैं इसलिए हम उन्हें सुरक्षित रखना चाहते हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक।
कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
