सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर हुए फेडरर
सिनसिनाटी (अमेरिका), 1 अगस्त: दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का खराब दौर उनके लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। शायद यह दौर उनकी रैंकिंग के लिए भी खतरा बन सकता है। वो ऐसे कि सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में फेडरर को क्रोएशिया के इवो कार्लोविक ने करारी शिकस्त दी। फेडरर टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। इस मैच में कार्लोविक ने उन्हें 7-6, 4-6, 7-6 से हराया।
इस हार के बाद से फेडरर का दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी का ताज खतरे में पड़ सकता है। स्पेन के राफेल नडाल यदि रविवार को सिनसिनाटी मास्टर्स खिताब जीत लेते हैं, वो वो नम्बर वन खिलाड़ी बन सकते हैं।
फेडरर पिछले 236 हफ्तों से दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। इस हार के बाद फेडरर को अपने ओलंपिक तथा अमेरिकी ओपन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लगातार हार के कारण फेडरर का ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का सपना भी अधूरा रह सकता है।
बहरहाल, सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में भी फेडरर को बड़ी मुश्किल से जीत मिली थी। अमेरिका के रॉबी गोनप्री के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर कार्लोविक ने तीसरे दौरे के मैच में 22 एस लगाए और जीत अपने नाम की। इससे पहले टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में फ्रांस के खिलाड़ी जाइल्स साइमन ने फेडरर को हराया था।
उधर टूर्नामेंट के एक मैच में रेफल नडाल ने टॉमी हास को 6-4, 7-6 से हराकर क्वाटरफाइनल में जगह बना ली है। नडाल की यह लगातार 31वीं जीत है। नडाल टॉप रैंक तक पहुंचने की ओर अग्रसर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications