For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शैफाली पर ही शुरू और शैफाली पर ही खत्म हुई ये लिस्ट, वर्मा ने डेब्यू पारी में बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा को यूं ही महिला विश्व क्रिकेट में अगली बड़ी खिलाड़ी नहीं माना जाता। उन्होंने बेहद कम उम्र में कुछ ऐसी पारियां खेली हैं कि उनके अंदर की अद्भुत प्रतिभा सामने आई है। उनको सीमित ओवर क्रिकेट में बड़ा हिटर माना जाता है और अब उन्होंने टेस्ट मैच में भी डेब्यू करते हुए कई मिथकों को तोड़ दिया। शैफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर डेब्यू करते हुए बतौर ओपनर 96 रनों की पारी खेली जिसमें 152 गेंदों का सामना किया गया जबकि 13 चौके व 2 शानदार छक्के भी लगाए गए।

शैफाली ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की और वे आउट होने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज थीं। शैफाली केवल 4 रनों से अपने ऐतिहासिक शतक से चूक गई और ट्विटर पर 'ओह नो वर्मा' ट्रेंड होने लगा। शैफाली के आउट होने के बाद मंधाना भी 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और उसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। एक समय बिना किसी नुकसान के 167 रन बनाने वाला भारत दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 187 रनों पर 5 विकेट खो चुका था।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाकर घोषित की थी। यानी भारतीय टीम अभी भी 209 रन पीछे है और उसके हाथ में केवल 5 विकेट ही शेष है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सीमित ओवर की कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर और दीप्ति शर्मा 0 रन बनाकर क्रीज पर टिकी हुई थीं।

शैफाली को अनोखे रिकॉर्ड बनाने के लिए जाना जाता है और उन्होंने अब भी गजब का कारनामा करके दिखाया है। शैफाली ने महिला क्रिकेट में अपनी डेब्यू पारी में 2 छक्के लगाए और यह बड़ा ही दुर्लभ रिकॉर्ड है। शेफाली ऐसा करने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस प्रकार यह लिस्ट शेफाली से ही शुरू होती है और उन्हीं पर ही खत्म हो जाती है।

शैफाली और मंधाना के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए पूनम राउत आई लेकिन वह एच नाइट की गेंद पर 2 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गई। अगली बल्लेबाज शिखा पांडे थी जिनको नाइट ने खाता भी नहीं खोलने दिया। अनुभवी मिताली राज से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह केवल 2 रन बना कर चलती बनी।

Story first published: Friday, June 18, 2021, 7:53 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+