
शादी के लिए किया था प्रपोस
यह मामला है साल 2018 के जनवरी महीने की शुरूआत का जब सचिन ने सारा तेंदुलकर को परेशान करने वाले अनजान शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी। सारा को परेशान करने वाला ये शख्स देब कुमार मैती था जो पेशे से एक आर्टिस्ट है। हैरानी वाली बात यह है कि इस बतमीज मैती ने सारा को शादी के लिए प्रपोस किया था। वो सचिन के ही ऑफिस के एक लैंडलाइन नंबर पर फोन करता था। उसने भद्दे कमेंट करने के साथ-साथ धमकियां भी दी थीं।

हाथ पर बनवाया था सारा के नाम का टैटू
मैती को जब मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने पूर्वी मिदनापुर के गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था तो उसने सबके सामने कहा कि वह सारा से प्यार करता है। उसने बताया था कि वह सचिन की बेटी सारा से प्रेम करता है और उनसे शादी करना चाहता है। इतना ही नहीं उसने अपने पड़ोसियों से भी कह रखा है कि वह सचिन की बेटी सारा से शादी करने वाला है। इस लड़के ने अपने साथ पर सारा के नाम का टैटू भी बनाया था। हालांकि मैती के परिवार ने स्पष्ट कर दिया था कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसका पिछले 8 से इलाज चल रहा है।

लंदन से ग्रेजुएट हैं सारा
सारा ने पिछले साथ मेडिसिन में यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ लंदन से ग्रेजुएशन पूरी की थी। सारा की स्कूली पढ़ाई मुंबई के अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी हुई थी। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वो लंदन गई थीं। सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर भी फेमस क्रिकेटर हैं, जो अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। बता दें कि सचिन बेटी सारा से बेहद लगाव रखते हैं। कई पार्टियों में सचिन अपनी बेटी के साथ रहते नजर आए हैं। सचिन ने जब संन्यास लिया था तो उस समय मैदान पर सारा भी अपने पापा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ीं थी।


Click it and Unblock the Notifications
