For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज ने 2 मैचों में लुटा दिए 402 रन, अब हुआ टीम से बाहर

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने एक अनुभवी गेंदबाज को फिलहाल टीम से बाहर कर दिया है। 33 वर्षीय यासिर शाह टेस्ट में पाकिस्तान के सातवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले हैं और स्पिनरों में चौथे स्थान पर हैं, लेकिन रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहरकर दिया गया है। वहीं 19 दिसंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट में भी उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यासिर अब स्पिन गेंदबाजी सलाहकार मुश्ताक अहमद के साथ मिलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी गेंदबाजी पर काम करेंगे। बता दें कि मुश्ताक को पिछले सप्ताह ही स्पिन गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था। अनुबंध के अनुसार, वह साल में चार महीने एनसीए में अंडर-16, अंडर-19 और अन्य घरेलू गेंदबाजों के साथ काम करेंगे। जरूरत पड़ने पर मुश्ताक राष्ट्रीय टीम के साथ भी काम कर सकते हैं।

बता दें कि यासिर ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में खूब रन लुटाए थे। उन्होंने दोनों मैचों में कुल 402 रन खर्च किए, जबकि 4 विकेट हासिल कर सके थे। उन्होंने ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट में 4 विकेट लेकर 205 रन लुटाए और फिर एडिलेड में बिना विकेट लिए 197 रन लुटा दिए। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में 113 रनों की पारी जरूर खेली थी। यासिर शाह पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट मैचों में 207 विकेट ले चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए 25 वनडे मैच खेल चुके शाह ने इस फॉर्मेट में उन्होंने 24 विकेट लिए हैं।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 9:00 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+