For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कभी घंटों करते थे लड़की का इंतजार, आज गेंदबाजी में रिकॉर्डों का लगा रहे हैं अंबार

नई दिल्ली। क्रिकेट में संघर्ष की कहानी नई नहीं है। समय-समय पर ऐसे उदाहरण सामने आते रहते हैं जो इस बात का यकीन दिलाते हैं की जहां चाह है वहीं राह है। पाकिस्तान में इन दिनों एक युवा गेंदबाज अपनी काबिलियत और संघर्ष से इसी कहावत को दोहराने का लगातार प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान की टीम में इन दिनों एक ऐसा तेज गेंदबाज है जिसकी तुलना वकार युनुस से हो रही है। दरअसल पाक टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने बहुत ही कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पाक की ओर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वालों में हसन का नाम सबसे आगे है अब तक यह रिकॉर्ड वकार यूनुस के नाम था लेकिन अब यह सफलता हसन ने अपने खाते में कर ली है।

भारत को भी कर चुके हैं परेशानः इन दिनों तेज गेंदबाजों में हसन का नाम शायद सबसे लोकतप्रिय है,चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। भारत के खिलाफ हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाक को जीत दिलाने में काफी योगदान दिया था। हसन अली बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखते थे,उनके बड़े भाई रहमान जो की पाक के लिए घरेलू टीम में बल्लेबाजी करते हैं उन्होंने हसन को इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी मदद की है। हसन ने 2017 में वनडे इंटरनेशनल मैच में सबसे ड्यादा विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया।

लड़की के लिए भाई ने मुंडवा दिया था सिरः अपने छोटे भाई को क्रिकेट की दुनिया का सितारा बनाने के लिए रहमान ने गर में ही एक स्पेशल पिच तैयार की थी, और एक जिम भी बनाई। हसन बचपन से ही शरारती थे औऱ स्कूल के समय में एक लड़की का बेसब्री से इंतजार भी किया करते थे,घंटों उसे देखने के लिए खड़े रहते थे, लेकिन ये बातें उनके भाई को नागवार गुजर रही थी क्योंकि वो अपने भाई के रास्ते में किसी तरह का कोई रोड़ा नहीं चाहते थे, हसन को स्टाइलिश बाल रखने का जब शौक चढ़ा तो रहमान ने पहले तो ऩजरअंदाज किया लेकिन बाद में उन्होंने हसन का सिर मुड़वा दिया।

Story first published: Saturday, April 28, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+