For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन का फैन है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- मेरा कद उनसे मिलता जुलता है

नई दिल्ली। कोई भी खेल हो, माता-पिता अपने बच्चों को अगर स्पोर्ट्स में भेजना चाहते हैं तो वो फिर सचिन तेंदुलकर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो व रोजर फेडरर जैसे महान खिलाड़ियों के उदाहरण देते हैं। ताकि वो इन्हें फोलो कर आगे बढ़ें। वहीं माैजूदा समय पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली कहते हैं कि उन्होंने शुरू से ही सचिन को फोलो किया है। अली ने खुलासा किया कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा बने हुए हैं ।

आबिद अली ने कहा कि वे सचिन की बल्लेबाजी शैली उनसे काफी प्रभावित है । आबिद ने लाहौर में मीडिया से कहा ,''निश्चित तौर पर कई अन्य महान बल्लेबाज है जिन्हें मैं पसंद करता हूं लेकिन मैने तेंदुलकर की शैली अपनाने की कोशिश की है । शुरू ही से मैने उनके वीडियो देखे और उनकी बल्लेबाजी देखता आया हूं । मेरा कद उनसे मिलता जुलता है जिससे मुझे उनकी तरह बल्लेबाजी रास आती है ।''

अली ने खुलासा किया कि वह सचिन की सभी अच्छी आदतों को पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो नहीं चाहते कि लोग मुझे पाकिस्तान का सचिन कहें। उन्होंने कहा, "मैं सचिन की सभी अच्छी प्रथाओं की नकल कर रहा हूं। मैं हमेशा उनकी तकनीक में महारत हासिल करने की कोशिश करता हूं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि कोई मुझे पाकिस्तान का सचिन कहे।

अगर अली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान शतक बनाया, तो वह पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पहले तीन टेस्ट मैचों में शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जो उन्होंने 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था।

उन्होंने कहा, 'जब हम अगले महीने रावलपिंडी में टेस्ट खेलेंगे, तो मेरे मन में यही होगा। लेकिन मैं केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने और सकारात्मक रूप से खेलने की कोशिश कर सकता हूं। तीसरी शतक बनाना मेरे लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन मैं इसे केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास दे सकता हूं। "

Story first published: Friday, January 31, 2020, 23:22 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+