For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने किया इशारा, भारत का ये धाकड़ खिलाड़ी हमेशा पहनेगा नीली जर्सी

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बेहद ही अहम फैसला लिया गया। अब अगले साल 2018 में आईपीएल के 11वें संस्करण में सभी टीमें अपने 5-5 खिलाड़ियों को रीटेन कर सकेंगी। इसमें प्री-प्लेयर ऑक्शन और राइट टू मैच के तहत खिलाड़ी रिटेन होंगे। हालांकि अब ये तो नीलामी के समय ही पता चलेगा कि कौन सी टीम अपने किस पुराने खिलाड़ी सो रिटेन करती है? लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक इशारा किया है जिससे ये साफ पता चलता है कि उनकी टीम में वह खिलाड़ी जरूर रहेगा।

जी हां, दरअसल बुधवार को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जन्मदिन था। आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर तीन और टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को उनके आईपीएल के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बधाई दी। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने एक खास इशारा किया। रोहित ने बुमराह को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया- "ब्लू (नीला) आपका रंग दोस्त है, आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है, जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

बता दें की टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 'मेन इन ब्लू' कहा जाता है क्योंकि भारतीय टीम की जर्सी भी नीली है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की जर्सी भी नीली है। रोहित शर्मा का ट्वीट इस ओर साफतौर पर इशारा करता है कि मुंबई इंडियंस पूर्व नीलामी रिटेंशन के तहत बुमराह को शामिल कर सकती है। बुमराह मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस कैंप के मुख्य खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा के ट्वीट के बाद बुमराह ने भी उन्हें रिप्लाई देते हुए लिखा- "मुझे पता है आपका क्या मतलब है। धन्यवाद मिस्टर शर्मा।" गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह अभी तक भारत के लिए केवल वनडे और टी20 में ही खेले हैं। लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी है।

Story first published: Thursday, December 7, 2017, 15:40 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+