For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खिलाड़ी ने कमाल की वापसी की है, लक्ष्मण ने बताया दक्षिण अफ्रीका में कौन होगा बेहद अहम

नई दिल्लीः केएल राहुल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सीमित ओवर के क्रिकेट में भारत के लिए बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया है। पर टेस्ट मैचों में भी वे अब धीरे-धीरे उभर रहे हैं और भारत के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर नजर आने लगे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनको अभी भी निरंतरता हासिल करने की दरकार है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरीके से केएल राहुल ने प्रदर्शन किया उससे काफी उम्मीदें बंधी हैं।

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने इस बात की तारीफ की है कि राहुल ने किस तरीके से इंग्लैंड में खेला था और वे चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में भी केएल राहुल इसी फॉर्म को बरकरार रखें। वीवीएस लक्ष्मण यह भी कहते हैं कि केएल राहुल का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन काफी सराहनीय है। स्टार स्पोर्ट के एक शो पर बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा, "केएल राहुल को इसलिए मौका दिया गया था क्योंकि शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल चोटिल थे लेकिन उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया।

केएल राहुल की शॉट लगाने की क्षमता के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण कहते हैं कि केएल राहुल एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, वह स्ट्रोक प्लेयर हैं लेकिन अगर आपको दक्षिण अफ्रीका में सफल होना है तो वह आपको पता होना चाहिए कि आपका ऑफ स्टंप कहां पर है। हमने इंग्लैंड में केएल राहुल को ऐसा करते हुए देखा है जहां पर वह काफी गेंदों को छोड़ रहे थे।

रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं और केएल राहुल के कंधों पर कहीं अधिक जिम्मेदारियों का भार है। जब केएल राहुल ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तो वे पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म थे क्योंकि उन्होंने उस सीरीज में खेली गई चार पारियों में केवल 30 रन बनाए थे। 26 दिसंबर से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल से पिछले दौरे की भरपाई करने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका उन चार टेस्ट मैच खेलने वाले देशों में से एक है जहां पर केएल राहुल ने अभी तक शतक नहीं लगाया है।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 19:01 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+