For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DD VS KKR: श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी के पीछे है इस खिलाड़ी का हाथ

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में रोज किसी न किसी खिलाड़ी का धमाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर के बीच हुए एक शानदार मुकाबले में भी एक ऐसी ही पारी देखने को मिली। अगर शुक्रवार के पहले हुए मैचों की बात करें तो दिल्ली के लिए इस सीजन का सफर बेहद निराशाजनक रहा था। दिल्ली को चैंपियन बनाने का वादा करने वाले गौतम गंभीर 6 मैचों में सिर्फ अपनी टीम को एक ही जीत दिला सके थे, जिसके बाद उन्होंने कप्तानी से खुद को अलग कर लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम जब केकेआर के सामने मैदान में उतरी तो एक अलग ही कलेवर में दिखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 219 रन बनाए। बतौर कप्तान पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए।

दिनेश कार्तिक को कहा शुक्रियाः दरअसल लगातार चल रहे अपने खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली की टीम केकेआर से मुकाबले के लिए मैदान में उतरी थी, दिल्ली की बागडोर एक नए कप्तान के हाथ में थी वहीं गौतम गंभीर भी यह मुकाबला नहीं खेल रहे थे, ऐसे में दिल्ली के सामने डू आर डाई की स्थिति थी। मैच की शुरुआत हमेशा टॉस से ही होती है, ऐसे में जब टॉस हुआ तो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया वहीं अगर अय्यर की मानें तो उनका भी मन था की अगर वो टॉस जीतते हैं तो पहले गेंदबाजी करेंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। इसके बाद दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और श्रेयस ने ये शानदार स्कोर बनाया। इसके बाद कप्तान ने अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की अच्छा हुआ की हम टॉस हार गए,इसके लिए उन्होंने दिनेश कार्तिक का शुक्रिया अदा किया।

Story first published: Saturday, April 28, 2018, 12:58 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+