SRH VS KKR: मुकाबले से पहले हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। आईपीएल 11 की अगर बात करें तो इस सीरीज के शुरू होने से पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी की शायह हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन वैसा न रहे जैसा की उसका प्रदर्शन पहले के इन मुकाबलों में रहा है कारण था इस टीम के कप्तान डेविड वार्नर का टीम में शामिल न होना। इसके बाद इस टीम की कप्तानी का दारोमदार केन विलियमसन को मिला और इस सीरीज में हैदराबाद की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। इस सीरीज सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम का नाम भी हैदराबाद ही है। अपनी गेंदबाजी के दम पर अगर किसी टीम ने इस सीजन अपना लोहा मनवाया है तो वो है हैदराबाद की टीम। इस सीरीज की लीग में हैदराबाद का प्रदर्शन तो बेहतर रहा है लेकिन अगर पिछले 4 मुकाबलों की बात करें तो हैदराबाद लगातार 4 मुकाबले हारा है। ऐसे में उसका मुकाबला केकेआर की टीम के साथ होना है जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वो फाइनल में चेन्नई के साथ भिड़ेगी ऐसे में इस मुकाबले से पहले हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक बड़ी बाक कही है।
साहा ने कही बड़ी बातः लगातार 4 हार के बाद इस नॉकाउट मुकाबले में दोनो ही टीमें पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगी, ऐसे में पत्रकारों से बात करते हुए साहा ने कहा की हम अपनी पिछली हार को भूल चुके हैं और हमारा पूरा ध्यान इस समय इस मुकाबले में जीत को लेकर है। साहा ने कहा की केकेआर अच्छी टीम है और हम जानते हैं की दो तीन ओवर ही मैच का रुख बदल सकते हैं इसको ध्यान में रखकर हम तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब हो की शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में जो भी जीतेगी उसका मुकाबला फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग के साथ रविवार को मुंबई के वानखेड़े में होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
