For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खतरे में पड़ा जयसूर्या का रिकाॅर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा निकल जाएंगे आगे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी तो सबकी नजरें ओपनर रोहित शर्मा पर बनी रहेंगी। बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाने वाला यह मैच रोहित के लिए खास बन सकता है क्योंकि अगर उनका बल्ला चला तो श्रीलंका के पूर्व महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का एक रिकाॅर्ड खतरे में पड़ जाएगा। क्या है वो रिकाॅर्ड आइए जानें-

इस मामले में आगे निकल जाएंगे रोहित
दरअसल, रोहित अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में जयसूर्या के बराबर पहुंचने से महज एक शतक दूर हैं। अगर रोहित आखिर मैच में शतक लगा लेते हैं तो उनके शतकों की संख्या जयसूर्या के बराबर हो जाएगी। जयसूर्या ने अपने एक दिवसीय करियर में कुल 28 शतक लगाए हैं, वहीं रोहित ने 27 लगाए हैं। हालांकि रोहित साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ जाएंगे। एक शतक लगाते ही रोहित के नाम अमला से ज्यादा ओडीआई शतक दर्ज हो जाएंगे। अमला ने 27 शतक लगाए हैं।

सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। वहीं वराट कोहली 42 शतक लगा चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग आते हैं, उनके कुल 30 शतक हैं। तीसरे नंबर पर अभी तक सनथ जयसूर्या का नाम हैं, जयसूर्या के नाम 28 शतक हैं, इसके बाद रोहित और हाशिम अमला का नाम आता है। रोहित ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ा है, जिन्होंने 25-25 शतक लगाए हैं।

विंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित सस्ते में आउट हो गए थे। इंग्लैंड में हुए विश्व कप दाैरान उन्होंने 5 शतक लगाए थे। इसके बाद विंडीज के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था, वहीं दूसरे मैच में रोहित मात्र 18 रन पर पवेलियन लौट गए थे। अब बुधवार को तीसरा और आखिरी मैच होगा। उम्‍मीद की जा रही है कि रोहित विश्‍व कप के प्रदर्शन को दोहराते हुए यहां एक और शतक लगाएंगे।

Story first published: Tuesday, August 13, 2019, 11:09 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+