For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP VS MI: क्रिस गेल का यह छक्का पहुंचा स्टेडियम के बाहर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। यह सीरीज अब इन दिनों अपने रोमांचक दौर से गुजर रही है, सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हर टीम चाहती है की कुछ इस मौके पर आकर कोई मैच न गंवाया जाए। शुक्रवार को इंदौर के स्टेडियम में ऐसा ही एक मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच देखने को मिला। पिछले साल की आईपीएल चैंपियन मुंबई के लिए इस सीजन का सफर बेहद निराशाजनक रहा है उन्हें प्लेऑफ के सफर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और हर मैच में जीत की दरकार है। ऐसे में पंजाब के साथ खेले गए इस मुकाबले में 6 विकेट से मुंबई को मिली जीत ने टीम का हौसल जरूर बढ़ाया होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम के बल्लेबाज फार्म मे दिखे जिसमें सबसे आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी कल अर्धशतकीय पारी खेली इस दौरान हालांकि उन्होंने उतने छक्के नहीं मारे जितने के लिए वो जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने एक ऐसा छक्का मारा जो सोशल मीडिया पर छाया है, दरअसल उऩका यह छक्का स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा।

कुछ इस तरह मारा छक्काः पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल अच्छी लय में नजर आए। गेल ने हालांकि थोड़ा समय लिया अपने लंबे शॉट खेलने के लिए, लेकिन एक बार जब वो हार्दिक की गेंद पर लय में दिखे तो कई बेहतरीन शॉट उनके बल्ले से देखने को मिले । दरअसल पारी का छठां ओवर चल रहा था गेंदबाज थे मिशेल मैक्लेघन सामने थे क्रिस गेल, मिशेल अपने खाते का दूसरा ओवर डालने के लिए पहुंचे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर गेल ने 92 मीटर का ऐसा लंबा छक्का मारा की गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।
गौरतलब हो की इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने मुंबई को 175 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया और इस सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 9:49 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+