SRH VS RCB: पार्थिव के इस शॉट से नहीं बच पाए अंपायर, देखें वीडियो
नई दिल्ली। गुरुवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से अगर देखें तो यह मुकाबला आरसीबी के लिए बहुत जरूरी था क्योंकि अगर आरसीबी इस मैच में हार जाती तो उसके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें थी वो भी समाप्त हो जाती। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती ओवर में यह निर्णय सही भी लगा क्योंकि पहले ही ओवर में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली का भी विकेट जल्दी ही गिर गया। इस मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 1 रन बनाकर पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इस छोटी सी इनिंग में पार्थिव ने एक ऐसा शॉट लगाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह शॉट सीधा जाकर अंपायर को लगा।
अंपायर को लगा शॉटः बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद पार्थिव पटेल के लिए हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी पहला ओवर लेकर संदीप शर्मा आए थे। ओवर की तीसरी ही गेंद पर पार्थिन ने एक ऐसा शॉट खेला जो सीधा जाकर अंपायर को लगा, और आरसीबी का चौका रुक गया, हालांकि इस ओवर की अंतिम गेंद पर ही पार्थिव पटेल को संदीप शर्मा ने कौल के हाथों से कैच आउट करा दिया और वे चलते बने। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में विराट सेना ने हैदराबाद की टीम को 218 रनों का लक्ष्य दिया था। दरअसल कप्तान विलियमसन और मनीष पांडे की शानदार पारी के बावजूद हैदराबाद ये मुकाबला नहीं जीत सका और आरसीबी की टीम ने ये मुकाबला 14 रनों से जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
