नई दिल्ली। आईपीएल का इन दिनों खुमार चढ़ा हुआ है, सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आईपीएल 11 का यह सीजन कुछ टीमों के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। इसमें एक नाम दिल्ली डेयरडेविल्स भी है, पहले इस टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा और फिर गंभीर ने कप्तानी से खुद को अलग कर लिया। इस समय दिल्ली की कमान श्रेयस के कंधों पर है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में दिल्ली ने राजस्थान के साथ मैच खेला। हालांकि इस मैच में बारिश ने कई बार असर दिखाया और मैच का फैसला भी डकवर्थ लुईस के आधार प हुआ लेकिन कल दिल्ली टीम के युवा बल्लेबाजों ने लोगों का दिल जीत लिया। खासकर इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे ऋषभ पंत ने कई ऐसे खूबसूरत शॉट लगाए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
युवा बल्लेबाजों ने जीता दिलः टॉस जीत कर राजस्थान की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। बारिश के कारण यह मुकाबला 18 ओवर का ही होना तय किया गया था। शुरुआती ओवर में ही दिल्ली ने मुनरो का विकेट खो दिया था, लेकिन पृथवी शॉ की आतिशी 47 रनों की पारी ने टीम का रन रेट कन नहीं होने दिया। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और उसके बाद ऋषभ पंत ने 29 गेंदों मे 69 रनों की धुआंधार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। खास बात यह रही की कल दिल्ली में युवा बल्लेबाजों का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा था।