Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस क्रिकेटर के पिता को बदमाशों ने मारी गोली, विंडीज दौरे से नाम लिया वापस

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। श्रीलंका के युवा आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा के पिता की अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस के अनुसार यह घटना देर शाम को हुई जब धनंजय अपनी टीम के साथ वेस्टइंडीज के लिए रवाना होने वाले थे। ऐसे में धनंजय ने वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैच के दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सिल्वा के पिता रंजन एक स्थानीय नेता थे। इस घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

धनंजय के टीम में न शामिल होने की पुष्टि करते हुए क्रिकेट ऑफिशियल ने कहा की 26 वर्षीय धनंजय ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी कोई भी ऐसा बयान नहीं सामने आया है जिससे कहा जा सके की इस आलराउंडर खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिय़ा है। गौरतलब हो की श्रीलंका की टीम के सलामी बल्लेबाज डिमुथ करुणारत्ने पहले ही फ्रैक्चर के कारण इस सीरीज से बाहर हैं। गौरतलब हो की 6 जून से श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं वहीं ये दोनो टीमें 1 जून से तीन दिवसीय वार्म अप मैच भी खेलेंगी। धनंजय की अगर बात करें तो इस युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका के लिए 13 टेस्ट मैच खेले हैं ।

Story first published: Friday, May 25, 2018, 13:44 [IST]
Other articles published on May 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+